फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   सैनिक के खाते से टप्पेबाजों ने ऑन लाइन पार किए 80 हजार रुपये

सैनिक के खाते से टप्पेबाजों ने ऑन लाइन पार किए 80 हजार रुपये

Mon, 25 Feb 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
सैनिक के खाते से टप्पेबाजों ने ऑन लाइन पार किए 80 हजार रुपये
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिरैयापुर निवासी सैनिक के एटीएम व डेबिट कार्ड खाते से टप्पेबाजों ने 80 हजार रुपये पार कर दिए। इसकी जानकारी सैनिक को तब हुई जब उसने औरैया में खाता चेक किया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को मामला दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



ग्राम चिरैयापुर निवासी जम्मू के राजौरी में तैनात हवलदार अवधेश कुमार पुत्र शिव बालक ने कोतवाली पुलिस को बताया कि गत 12 फरवरी को उसके डेबिट कार्ड व एटीएम कार्ड से किसी ने 80 हजार रुपये पार कर दिए हैं। वह छह फरवरी को छुट्टी पर औरैया में गांव आया था, जहां 12 फरवरी को उसके साथ घटना हो गई। बताया कि इसकी जानकारी उसे तब हुई जब वह कुछ दिन बाद रुपये की जरूरत पड़ने पर बैंक पहुंचा।
विज्ञापन


उसने बैंक से जानकारी की तो बताया गया कि आपने ऑन लाइन शॉपिंग की है। बताया कि वह ऑन लाइन शॉपिंग जानता तक नहीं, फिर उसके रुपये कहां चले गए। शनिवार को कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अवधेश ने बताया कि वह 6 फरवरी को एक माह की छुट्टी पर आया था लेकिन पांच दिन पहले ही उसको अचानक छुट्टी कैंसिल कर वापस बुलाया गया है। बताया कि अभी वह ट्रेन में है, राजौरी में हालात खराब होने के कारण उसे पांच दिन पहले ही वापस जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को मामला दर्ज कराने को दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed