{"_id":"5c69a9ebbdec227391007b7c","slug":"121550428651-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने पत्नी को मारा चाकू, कानपुर रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने पत्नी को मारा चाकू, कानपुर रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयाना (औरैया)। एक व्यक्ति ने नशे की हालत में किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हो जाने पर उसे चाकू मार दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। जहां से डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।
थाना क्षेत्र के जसवंतपुरा गांव में अनिल कुमार पुत्र छोटेलाल दोहरे और उसकी पत्नी मिंटो देवी के बीच शनिवार रात किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस पर अनिल ने पत्नी को शराब के नशे में पेट में चाकू मार दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे एसओ अयाना ब्रजेश भार्गव ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी डॉक्टरों ने महिला को कानपुर के लिए रेफर कर दिया है। एसओ ने बताया कि महिला की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-शनिवार की रात दंपति में किसी बात पर हुआ था झगड़ा
अमर उजाला ब्यूरो