फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   शराब के नशे में युवक ने दारोगा को जड़ा थप्पड़

शराब के नशे में युवक ने दारोगा को जड़ा थप्पड़

Sat, 10 Nov 2018 11:17 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
शराब के नशे में युवक ने दारोगा को जड़ा थप्पड़
अछल्दा (औरैया)। अछल्दा रेलवे क्रासिंग के पास एक युवक ने मामूली बात पर दरोगा को थप्पड़ जड़ दिया। यह मामला शुक्रवार रात 10 बजे का है। दरोगा की सूचना पर यूपी 100 पुलिस युवक को थाने ले गई। यहां उसका धारा 151 में चालान कर दिया गया। अछल्दा थाने के इंचार्ज ने थप्पड़ मारने की घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन



अछल्दा थाने में तैनात दरोगा शुक्रवार की रात सिविल ड्रेस में बाइक से आ रहे थे। रेलवे क्रासिंग बंद होने की वजह से वह वहीं खड़े हो गए। इतने में एक बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे। यह नशे में धुत थे। इन्होंने दरोगा के साथ बाइक खड़ी कर दी। दरोगा के इनकी ओर देखने पर यह विवाद करने लगे। लोगों के मुताबिक इनमें से एक युवक ने दरोगा को थप्पड़ जड़ दिया। उनकी जेब फाड़ दी।
विज्ञापन


मामला बढ़ता देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। दरोगा ने थप्पड़ मारने वाले अवनीश कुमार निवासी गदइन पुरवा को पकड़ लिया। दो अन्य युवक बाइक लेकर भाग निकले। दरोगा ने थाना पुलिस व यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवक को पीटने लगी। पुलिस ने युवक का धारा 151में चालान काट दिया। हालांकि इस बाबत थानाध्यक्ष शशंाक राजपूत का कहना है कि अवनीश को एक विवाद के चलते पकड़ा गया था। दरोगा को थप्पड़ मारने की बात गलत है। ऐसी कोई घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



शराब के नशे में युवक ने दरोगा को जड़ा थप्पड़
अछल्दा रेलवे क्रासिंग के पास हुआ विवाद, पुलिस ने युवक का धारा 151 में किया चालान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed