फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   वोल्डर देने से किया इंकार, पांच लाख रुपये हड़पे

वोल्डर देने से किया इंकार, पांच लाख रुपये हड़पे

Tue, 14 May 2019 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
वोल्डर देने से किया इंकार, पांच लाख रुपये हड़पे
अयाना (औरैया)। क्षेत्र के गिट्टी व्यापारी ने भिंड़ के व्यापारी पर पांच लाख रुपये हड़पने का मामला दर्ज कराया है। व्यापारी का आरोप है कि उसे बोल्डर (बड़ी गिट्टी) न देने पर जब उसने रुपये वापस मांगे तो उसने इंकार कर दिया। थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



ग्राम सेंगनपुर ऐमा निवासी नोमान खां गिट्टी-मौरंग का काम करते हैं। थाना पुलिस को नोमान खां ने बताया कि उन्होंने भिंड के बोल्डर व्यापारी ब्रजेश गुर्जर पुत्र लाखन सिंह निवासी डांग बिरखड़ी मोहद भिंड को 16 जुलाई 2018 को इसके लिए 50 हजार रुपया एडवांस में दिया था। पांच लाख रुपये 20 जुलाई 2018 को ब्रजेश गुर्जर के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से डाले और बोल्डर को इटावा स्थित अजय इंटर प्रोजेक्ट में पहुंचाने की बात कही। बताया कि ब्रजेश ने दो ट्रक बोल्डर इटावा पहुंचाए। इसके बाद माल न पहुंचने पर जब उसने संपर्क किया तो पहले बोल्डर शीघ्र पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन


अधिक समय होने पर जब उसने दोबारा बोल्डर पहुंचाने की बात कही तो ब्रजेश ने उसे धमकाया और बोल्डर न देने की बात कही। जब उसने रुपये मांगे तो ब्रजेश ने धमकी दी और कहा कि जो करना है कर लो। अयाना थाना प्रभारी ब्रजेश भार्गव ने बताया कि तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। जांच के बाद ही दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed