फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime,loot,auraiya

बाइक सवारों ने दो महिलाओं की चेन लूटी

Tue, 23 Nov 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
crime,loot,auraiya
औरैया। शहर के तिलकनगर और दिबियापुर रोड पर बाइक सवार लुटेरों ने दो महिलाओं की चेन लूट ली। दिनदहाड़े हुई घटना से लोगों में दहशत है। वहीं लुटेरों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

तिलकनगर निवासी अनीता दुबे ने बताया कि वह आशा कार्यकर्ता हैं। मंगलवार सुबह अस्पताल जा रहीं थीं। जैसे ही वह घर से निकली मोहल्ले में एक बाइक पर आए दो लुटेरों ने गले से चेन खींच ली और भाग गए। उन्होंने बताया कि लुटेरे मुंह पर कपड़ा बांधे थे। दूसरी घटना दिबियापुर रोड पर नारायण चुंगी के पास हुई। जिसमें बाइक सवार लुटेरों ने अंकिता पांडेय पत्नी पंकज पांडेय की चेन खींचकर भाग गए। अंकिता ने बताया कि वह दोपहर लगभग डेढ़ बजे सब्जी खरीद रहीं थीं। इसी बीच वहां पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने गले में पड़ी चेन खींच ले गए।
विज्ञापन

जब तक वह शोर मचाती बदमाश आंखों से ओझल हो गए। शहर में एक के बाद एक दो लूट की घटनाएं होने से लोगों में दहशत का माहौल है। इधर महिलाओं के साथ लूट की घटना होने पर सक्रिय हुई पुलिस ने दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए हैं। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया बाइकर्स गैंग के बदमाशों पर पुलिस नजर बनाए है। मॉस्क लगाकर बदमाश घटनाओं को अंजाम दे रहें हैं। जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनाओं के नहीं हो सके खुलासे
शहर में बाइकर्स गैंग डेढ़ माह के अंतराल में छह घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। कुछ दिन पहले मोहल्ला नरायनपुर में घर जा रही एक महिला के कान के कुंडल बाइकर्स गैंग के बदमाश नोंच ले गए थे। वहीं गांव जौरा निवासी एक वृद्ध की जेब से बदमाश रुपये व मोबाइल पार कर ले गए थे। इसके बाद मोहल्ला सत्तेश्वर से घर के दरवाजे बैठी महिला के गले से बाइकर्स गैंग चेन पार कर ले गए थे। इन घटनाओं को लगभग डेढ़ माह बीत चुका और पुलिस सिर्फ सीसीटीवी फुटेज लेकर बैठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed