Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya speeding loader vehicle ran over motorcycle resulting in  deaths of two friends third person injured

औरैया: तेज रफ्तार लोडर ने बाइक को रौंदा, दो दोस्तों की मौत और एक गंभीर घायल, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sun, 08 Nov 2026 01:20 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 08 Nov 2026 01:20 PM IST
सार

Auraiya News: बिधूना कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरुग्राम और मुंबई से दिवाली मनाने घर लौटे युवकों की मौत से परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन
Auraiya speeding loader vehicle ran over motorcycle resulting in  deaths of two friends third person injured
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव भिखरा के पास बंबा पुलिया पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में कोतवाली क्षेत्र के गांव रूपपुर सहार निवासी जितेंद्र (29), विनश (27) और  कौशलेंद्र उर्फ छोटे (23) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक लोडर छोड़कर भाग निकला। लोडर को पुलिस ने कब्जे में लिया है।

विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और परिजन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। वहां डॉक्टरों ने विनश और छोटे को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर हालत को देखते हुए जितेंद्र को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मौत की खबर मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया और सीएचसी में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। तीनों पास के गांव नवगवां गए थे।

विज्ञापन
Trending Videos





दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं
वहां से लौटने समय हादसे का शिकार हो गए।  विनश घर पर रहकर किसानी करते थे, जबकि छोटे गुरुग्राम में और जितेंद्र मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। छोटे व जितेंद्र चचेरे भाई है, जाे दीपावली को लेकर छोटा एक दिन पहले और जितेंद्र 10 दिन पहले ही अपने गांव लौटे थे। त्योहार की खुशियों के बीच इस दर्दनाक हादसे से दोनों परिवारों में दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जितेंद्र और विनश की शादी हो चुकी थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे के समय बाइक पर सवार तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल विनेश कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल विनेश कुमार सिंह ने बताया कि लोडर को कब्जे में लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed