{"_id":"5f7771308ebc3e5be028bd27","slug":"crime-auraiya-news-knp58615935","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन विभाग की मनमनी से सीज वाहनों से घिरे मुख्य मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन विभाग की मनमनी से सीज वाहनों से घिरे मुख्य मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। परिवहन विभाग के अधिकारियों की उदासीनता से शहर के प्रमुख मार्ग सीज वाहनों से घिरे हैं। हालात यह हैं कि सड़कों पर आधे से अधिक हिस्से पर सीज वाहनों के खड़ा होने से अन्य वाहनों के निकलने की जगह ही नहीं बचती। ऐसे में वाहन चालकों व राहगीरों को दुर्घटना की आशंका से बच-बचकर निकलना पड़ता है। आसपास के लोगों के मुताबिक कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।
जिले में ककोर मुख्यालय पर परिवहन विभाग का कार्यालय है, जहां दूर-दूर तक खाली जगह पड़ी हुई है। इसके बावजूद विभागीय अधिकारियों की उदासीनता से शहर के प्रमुख मार्ग सीज वाहनों से घिरे हुए हैं। इसकी बानगी सदर कोतवाली रोड पर कोतवाली के बाहर व ऐतिहासिक देवकली मंदिर को जाने वाले मार्ग पर देखी जा सकती है। सड़कों पर खड़े सीज वाहनों की वजह से राहगीरों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती है।
शहर से पांच किलोमीटर दूर ऐतिहासिक देवकली मंदिर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ सीज किए गए ट्रक, बस व टैंकर आदि खड़े हुए हैं। ऐसे में सड़कें संकरी हो जाने से इधर से गुजरने वाले वाहनों से हादसा होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
इटावा रोड पर स्थित सदर कोतवाली के बाहर सड़क के आधे से अधिक हिस्से पर सीज वाहन खड़े हैं। इस मार्ग से निकलने वालों को अक्सर दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। अधिकारियों के इस समस्या पर ध्यान न देने से इलाकाई लोगों में खासी नाराजगी है।
थानों में वाहनों को खड़ा करने को जगह नहीं है। परिवहन विभाग द्वारा सीज गाड़ियों को मार्गों पर खड़ा कर दिया जाता है। ऐसे में वाहनों की रखवाली के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को लगाना पड़ता है। इससे काफी दिक्कत होती है। इन वाहनों को खड़ा कराने के लिए कोई स्थाई स्थान होना चाहिए, ताकि सड़कों पर जाम की समस्या और लोगों को हो रही परेशानी से निजात दिलाया जा सके। - सुनीति, पुलिस अधीक्षक