Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Vehicles got stuck in the middle of the crossing; the 'clone' (train) had to be halted.

Auraiya News: क्रॉसिंग के बीचों बीच फंस गईं गाड़ियां, रोकनी पड़ी क्लोन

Sun, 08 Nov 2026 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Vehicles got stuck in the middle of the crossing; the 'clone' (train) had to be halted.
फोटो -31- क्रॉसिंग खुलने के बाद निकलते वाहन। संवाद
अछल्दा। कस्बा में खरीदारी के लिए शनिवार को लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ बढ़ने से कस्बे के मुख्य नहर बाजार तथा रेलवे क्रॉसिंग 13बी पर बार-बार जाम लगता रहा। इसके चलते क्लोन एक्सप्रेस को आउटर पर रोक दिय गया।
विज्ञापन

जाम से निपटने के लिए थानाप्रभारी जीतमल चौधरी ने जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया। पुलिसकर्मी लगातार जाम खुलवाने और यातायात सुचारू कराने में जुटे रहे लेकिन भीड़ के आगे व्यवस्था भी बेबस नजर आई। शाम करीब पौने पांच बजे फाटक के पास एक जेसीबी मशीन का डीजल खत्म हो गया। इससे आधी सड़क बाधित हो गई।
विज्ञापन

आधी सड़क से ही बारी-बारी वाहनों को निकाला जा रहा था। शाम चार बजकर 57 मिनट पर फाटक खुला। फाटक खुलते ही दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसी दौरान जेसीबी चालक ने डीजल डालकर जेसीबी को ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद क्रॉसिंग पर और जाम लग गया। पांच मिनट बाद ही रेलवे ट्रैक पर ट्रेन आने पर गेटमैन ने फाटक बंद करने का प्रयास किया, लेकिन क्रॉसिंग पर गाड़ियां फंसी रहने से फाटक बंद नहीं हो सका। स्थिति को देखते हुए इटावा से कानपुर की ओर जा रही दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस को आउटर पर रोक दिया गया।क्रॉसिंग पर थाना पुलिस व ट्रैफिक पुलिस ने मोर्चा संभाला। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शाम पांच बजकर छह मिनट पर फाटक बंद कराया। इसके बाद ट्रेन को करीब दो मिनट रोककर गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed