{"_id":"5f1c7c708ebc3e637122d62f","slug":"corona-auraiya-news-knp573274992","type":"story","status":"publish","title_hn":"34 कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद भी प्रशासन की बड़ी लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
34 कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद भी प्रशासन की बड़ी लापरवाही
विज्ञापन
अजीतमल(औरैया)। शुक्रवार को मिले 36 कोरोना पॉजिटिव में बल्लापुर के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में काम करने वाले 15 मजदूर भी शामिल हैं। इसके बाद भी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरी तरह बंद नहीं किया गया है। यहां के कर्मचारी व मजदूर बल्लापुर आदि गांवों में आ जा रहे हैं। शनिवार को दुकानों पर सामान खरीदते व नाश्ता करते देखे गए।
बीते दिनों निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के कर्मचारियों का जांच में चार लोग कोरोना पॉजीटिव निकले थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आसपास के 250 मीटर क्षेत्र को सील करने के लिए तहसील प्रशासन को अवगत कराते हुए 300 मजदूरों को वहीं पर होम क्वारंटीन कर दिया था। 251 लोगों के सैंपल लेकर जांच के जांच के लिए भेज दिए थे। 24 जुलाई को 50 लोगों की रिपोर्ट में 15 पॉजीटिव और 25 जुलाई को 101 लोगों की आई रिपोर्ट में 15 पॉजिटिव निकले।
गांव बल्लापुर के लोगों का कहना है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे निर्माण में जुटे कर्मचारी अभी भी गांव में आकर राशन, गुटका आदि ले जाते हैं। वहीं सिर्फ कार्यदायी संस्था दिलीप बिल्डीकॉन लिमिटेड के बेस कैंप-1 को एक ओर से सील कर दिया है। दूसरी ओर से कर्मचारी निकलकर गांव और सड़कों पर घूमते हैं। यही नहीं काम भी कर रहे हैं। साथ ही पास के गांव में स्थित इसकी सपोर्टिंग कपनी हलधर के कर्मचारियां को क्वारंटीन भी नहीं किया गया है। दोनों जगहों के कर्मचारी इकट्ठे काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में एसडीएम रमापति ने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्धारित सीमा तक निर्माण कार्य रोक दिया गया था। कर्मचारियों को होम क्वांरटीन कर दिया गया था। दूसरी ओर रह रहे लोगों को भी क्वांरटीन किया जाएगा। तथा काम को बंद कराया जाएगा। ताकि अन्य लोग इसके संपर्क में आने से बच सकें।