फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Contract personnel will soon pay raise

संविदा कर्मियों को शीघ्र मिलेगा बढ़ा वेतन

Sun, 07 Jun 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 07 Jun 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
Contract personnel will soon pay raise

शनिवार को नगर पंचायत दिबियापुर बोर्ड बैठक अध्यक्ष शीला गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगर के विकास संबंधी तमाम प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुए। तय हुआ कि शीघ्र ही जेसीबी मशीन, सीवर सफाई टैंक  मशीन, पानी के टैंकर, कूड़ा गाड़ी आदि सफाई संबंधी उपकरण खरीदे जाएंगे।

विज्ञापन



 
बैठक में संविदा सफाई कर्मियों के वेतन पर चर्चा हुई। सभासद उदयवीर सिंह यादव ने बताया कि आसपास के निकायों में संविदा सफाई कर्मिकों को शासनादेश के तहत 15 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिल रहा है, जबकि दिबियापुर नगर पंचायत में 4580 रुपये वेतन मिल पा रहा है।
विज्ञापन



उन्होंने मांग की कि सभी तीन दर्जन संविदा सफाई कर्मिकों को शासनादेश के तहत वेतन मिले।


 
अधिशासी अधिकारी महेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि बोर्ड द्वारा पारित प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा, वहां से स्वीकृति मिलने पर संविदा सफाई कर्मियों को बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभासद राजेंद्र अंबेडकर ने नगर में एलईडी लाइटें लगवाने का प्रस्ताव दिया। सभासद मोहम्मद इकरार ने नगर पंचायत कार्यालय की छत पर काम्पलेक्स हाल तथा बिग माल बनवाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने इसके लिए नक्शा बनवाने तथा निर्माण कार्य का आगणन तैयार करवाने को ईओ को अधिकृत किया।


 
सभासद अजय पोरवाल ने पानी की टंकी के पास मौजूद पंप हाउस के खराब होने पर दूसरा पंप हाउस बनवाने का प्रस्ताव रखा। बताया कि नगर के दो पंप हाउस में से एक खराब है। भीषण गर्मी के बावजूद एक माह से नगर में पर्याप्त पेयजलापूर्ति नहीं हो पा रही है।


ईओ ने बताया कि जलनिगम द्वारा नया ट्यूबवेल तथा पंपहाउस के निर्माण के लिए 30.58 लाख का इस्टीमेट बनाया गया है। इस इस्टीमेट को जिलाधिकारी औरैया ने स्वीकृति दे दी है। नगर पंचायत इस धनराशि का भुगतान जलनिगम को कर रहा है। जलनिगम नया ट्यूबवेल और पंप हाउस का शीघ्र निर्माण कराएगा।


 
ईओ ने बताया कि नगर में नए तथा रीबोर हैंडपंपो को लगाने के लिये नगर पंचायत ने जल निगम को सूची भेज दी है। सभासदों ने अपने अपने वार्डों के विकास के लिए सड़कें एवं नाली आदि बनवाने को प्रस्ताव लिखवाए।


सभासद सुभाष यादव ने पानी के दो टैंकर, पचास कूडा गाडी, जेसीबी मशीन, सीवर सफाई मशीन एवं हाईमास्ट लाइटों को खरीदने का प्रस्ताव रखा।


 
बैठक में सभासद उदयवीर सिंह यादव, राजेंद्र अंबेडकर, मो. इकरार, सुभाष यादव, अजय पोरवाल, प्रिंस यादव, राहुल अंबेडकर, राजबहादुर राजपूत, मंजू पोरवाल, धर्मपाल सेंगर, शैलेन्द्र अग्रवाल, मीरा यादव, ममता देवी, मालती राजपूत एवं श्रीकृष्ण पिछड़ा आदि सभासद मौजूद रहे।


बैठक में अध्यक्षपति सुखलाल गुप्ता एवं वरिष्ठ लिपिक नरेन्द्र सिंह राजावत भी उपस्थित रहे।


रंगीन रोशनी में चलेगा फब्बारा- दिबियापुर। नगर पंचायत द्वारा थाना तिराहा पर मौजूद प्रेरणा पार्क को और आकर्षक तथा भव्य बनाया जाएगा। शनिवार को नगर पंचायत बैठक के दौरान संजय नगर के सभासद मो. इकरार भाई ने  इस बारे में प्रस्ताव रखकर इसको अति सुंदर बनाने की मांग रखी।



ईओ महेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि थाना पार्क के लिए फब्बारा, रंगीन रोशनी एवं बेहतरीन सजावट को ध्यान में रखते हुए इस्टीमेट बनवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके रखरखाव का इंतजाम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed