फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   If the SP government comes to power, it will reopen the closed schools: Sarvesh Babu

सपा सरकार बनी तो बंद पड़े विद्यालयों को खोलेगी सरकार : सर्वेश बाबू

Sun, 06 Sep 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 06 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
If the SP government comes to power, it will reopen the closed schools: Sarvesh Babu
शिक्षक दिवस पर ककरईया गांव में जयंती मनाते सपाई। स्रोत:पार्टी
औरैया। शिक्षक दिवस पर शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने ककरईया गांव पहुंचकर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने जिले में बंद पड़े विद्यालयों का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली को याद करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को उनके गांव के आसपास शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि जिले में करीब 55 विद्यालय बंद किए गए हैं, जबकि पूरे प्रदेश में लगभग 26 हजार विद्यालय बंद किए जाने की बात सामने आई है। समाजवादी पार्टी इन विद्यालयों को दोबारा संचालित कराने के लिए आवाज उठाती रहेगी। बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पाठशाला पुकारे और पीडीए अभियान के तहत यह मुद्दा जनता के सामने रखा जा रहा है।
विज्ञापन


डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए उन्होंने सपा संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का उदाहरण दिया और कहा कि नेताजी भी मैनपुरी के करहल स्थित जैन इंटर कॉलेज में प्रवक्ता रहे थे। 2027 में प्रदेश में सपा सरकार बनने पर इन बंद विद्यालयों को दोबारा शुरू कराया जाएगा। इस दौरान राजकुमार गौतम, राहुल तिवारी, राजेश राजपूत, स्नेह लता दोहरे, बबलू यादव, हरीशंकर यादव, अर्पित पोरवाल, कल्लू यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed