फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Complete preparations for Census 2027 in a time-bound and effective manner: DM

जनगणना-2027 की तैयारियां समयबद्ध व प्रभावी ढंग से करें पूरी: डीएम

Thu, 10 Sep 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 10 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Complete preparations for Census 2027 in a time-bound and effective manner: DM
औरैया। डीएम बृजेश कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट के मानस सभागार में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने पारदर्शिता के साथ समयबद्ध कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वगणना 16 से 30 नवंबर 2026 तक होगी। इससे प्राप्त सेल्फ एन्यूमरेशन आईडी को परिवारों के द्वारा सुरक्षित रखना होगा। घर-घर गणना के लिए प्रगणक एक दिसंबर से चार जनवरी तक घर-घर जाकर 40 निर्धारित प्रश्नों के आधार पर सूचनाएं जुटाएंगे। पांच से नौ जनवरी तक रिवीजन कार्य होगा। वहीं पांच जनवरी को निर्धारण होगा। जाति एवं राष्ट्रीयता का विवरण स्व-घोषणा पर आधारित होगा। इसके लिए कोई प्रमाण-पत्र नहीं मांगा जाएगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्य योजना 50 चिह्नित फील्ड ट्रेनर्स को अक्तूबर में मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षित होंगे। जिसके बाद 20 नवंबर से पहले प्रगणकों व सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण पूरा होगा। इसके अलावा उन्होंने विद्यालयों में निबंध, पेंटिंग, प्रभात फेरी जैसी प्रतियोगिताएं कराने तथा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में वॉल पेंटिंग, बैनर, कूड़ा वाहनों और सोशल मीडिया रील्स व वीडियो के जरिये प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed