{"_id":"635d6f77aa91147add3d45b8","slug":"civic-auraiya-news-knp725565577","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः रोडवेज की बसों में भी कराएं आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः रोडवेज की बसों में भी कराएं आरक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। यात्री अब रोडवेज की साधारण बसों में भी ऑनलाइन व ऑफलाइन आरक्षण करा सकेंगे। एक नंबवर से इटावा डिपो के बस अड्डा में आरक्षण केंद्र की शुरूआत होगी। इसके बाद औरैया डिपो में आरक्षण केंद्र खोले जाएंगे। यात्रा से 30 दिन पहले आरक्षण कराया जा सकेगा।
रोडवेज बसों में भी अब रेलवे की तर्ज पर एक नवंबर से आरक्षण सेवा शुरू होगी। अभी तक सिर्फ एसी बसों में ही ऑनलाइन आरक्षण की सुविधा है। इन बसों में यात्री 15 दिन पहले आरक्षण करा सकते है। कम लोगों के आरक्षण कराने की वजह से एसी बसों में ऑनस्पॉट भी टिकट जारी किए जाते है। अब साधारण बसों में आरक्षण के लिए इटावा मंडल में आने वाले आठ डिपो पर केंद्र खुलेंगे।
आरक्षण टिकट पर बस नंबर के साथ ही सीट नंबर, बस के रवाना होने और गंतव्य पर पहुंचने का समय भी अंकित होगा। चालक और परिचालक को बस लेट होने पर यात्रियों को वजह बतानी होगी। आरक्षण के लिए मूल किराये के अतिरिक्त 20 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क और 18 फीसदी जीएसटी का भुगतान कराना होगा। यदि कोई ऑनलाइन किराये का भुगतान करेगा तो आठ रुपये गेट वे चार्ज भी देना होगा। टिकट निरस्त कराने पर सिर्फ मूल किराया ही जीएसटी और आठ रुपये गेटवे चार्ज की कटौती करके वापस की जाएगी। दो घंटे पहले आरक्षण निरस्त कराने पर मूल किराये से 10 प्रतिशत राशि कटेगी।
विज्ञापन
एक नंवबर से इटावा डिपो के बस अड्डे में आरक्षण केंद्र खोलकर इसकी शुरूआत की जाएगी। इसके बाद मंडल के सभी डिपो में केंद्र खोले जाएंगे। -बीपी अग्रवाल, क्षेत्रीय प्रबंधक इटावा मंडल