{"_id":"656cc184259831fa700b8a65","slug":"case-registered-in-case-of-death-of-two-in-collision-between-bikes-auraiya-news-c-211-1-aur1002-5988-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत मामले में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत मामले में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के महेवा अछल्दा मार्ग पर सेंगर नदी के पुल के पास 19 नवंबर को दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में घायल हुए तीन लोगों को इटावा जनपद के महेवा सीएचसी पहुंचाया गया। जिसमें डाॅक्टरों ने दो घायलों को मृत घोषित किया। मृतकों के परिजनों ने कोतवाली अजीतमल पहुंचकर तहरीर दी है।
पहले पक्ष इटावा जिले के थाना इकदिल के गांव मानकपुर विसू निवासी शनि देव ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसका भाई अरुण कुमार बाइक से महेवा से अछल्दा जा रहा था। सेंगर नदी के पास दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष अजय सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह निवासी पूर्वा माके थाना बिधूना ने बताया कि उसका पुत्र अभय प्रताप उर्फ तनिस गांव के साथी आलोक सिंह के साथ बाइक से भरथना जा रहा था। जहां सेंगर नदी के पास दूसरी बाइक ने उसे टक्कर मार दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया की दोनों बाइक सवार मृतकों के परिजनों ने तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। (संवाद)
मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज
अजीतमल। युवक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के शेखूपुर आधार सिंह निवासी अभिलाष सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि शनिवार शाम वह अपने खेत पर लकड़ी काटने गया था। तभी पड़ोसी गांव इंदिरापुर जनपद इटावा निवासी शिवम व तीन अन्य लोगों ने मिलकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। ग्रामीणों के बचान पर उसकी जान बच सकी। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।(संवाद)