फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Candidates information will be available on KVEC app

Auraiya News: केवीईसी एप पर मिलेगी उम्मीदवारों की जानकारी

Sat, 06 Apr 2024 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Candidates information will be available on KVEC app
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत हो या चुनाव में उतरे उम्मीदवारों के बारे में जानकारी अब केवाईसी मोबाइल एप पर मिलेगी। आयोग ने इस बार चुनाव से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त करने का माध्यम और आसान कर दिया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराए जाने के लिए आयोग ने केवाईसी (नो योर कैंडिडेट) एप तैयार किया है। इस एप में चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों के नाम, उनका संसदीय क्षेत्र, उनके ऊपर दर्ज आपराधिक मामले, उनकी आय व संपत्ति की जानकारी देखी जा सकती है।
विज्ञापन

इससे पहले पिछले सप्ताह आयोग ने सी विजिल एप लांच किया। इसके माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों को 100 मिनट में निस्तारित किया जाएगा। इसके अलावा मतदाता सूची के साथ वोटों की गिनती व चुनाव नतीजों की जानकारी के लिए वाेटर टर्न ओवर (वीटीआर) एप तैयार किया गया। इससे चंदौली सहित देश के हर लोकसभा के नतीजों की जानकारी घर बैठे प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह सुविधा एप भारत निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को किसी चुनावी कार्यक्रम की मंजूरी के लिए बनाया गया है। इस एप के माध्यम से घर बैठे आवेदन कर अनुमति प्राप्त की जा सकती है। ये सभी एप गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से या eci.nic.in वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम में फोन नंबर 05683 -297225, 249533 व टोल फ्री नंबर 1950 की सुविधा उपलब्ध है। इस पर फोन करके निर्वाचन से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। वोटर हेल्प लाइन फोन के संबंध में उन्होंने बताया कि आयोग की ओर से नागरिकों की सुविधा के लिए विकसित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed