फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Call toll free number

टोल फ्री नंबर पर फोन करिए डाकिया देने आएगा रुपये

Sat, 17 Mar 2018 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sat, 17 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
Call toll free number
पेमेंट बैंक के बारे में कर्मियों को जानकारी देते डाक निरीक्षक योगेश कुमार। - फोटो : amarujala

दिबियापुर(औरैया)।  एक अप्रैल के बाद गांव की जनता को रुपयों के लेन-देन के लिए बैंक व एटीएम नहीं जाना पडे़गा। डाकिया अब आपको घर पर ही आपके जरुरत के रुपयों को आकर देगा। आईवीआरएस युक्त टोल फ्री नंबर पर फोन करके ग्रामीण अपने बैंक खाते में घर बैठे रुपये की जमा निकासी कर सकेंगे। ग्रामीणों का यह सपना एक अप्रैल से इंडियन पोस्ट द्वारा शुरू हो रही देश के सबसे बड़ी इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) से पूरा हो सकेगा। देश के 50 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू हो रही यह बैंक औरैया जिले के दिबियापुर डाकघर में खुल रही है।

विज्ञापन


दिबियापुर सब डिवीजन के डाक निरीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि अन्य बैंकों की तर्ज पर पोस्ट आफिसों में भी आईपीपीबी चलाने का लाइसेंस फाइनेंस मिनिस्ट्री से मिला है। बताया कि 1 अप्रैल से औरैया जिले के दिबियापुर सब डिवीजन के कुल छोटे बड़े 93 डाकघर एवं औरैया सब डिवीजन के 60 छोटे बड़े डाकघरों में आईपीपीबी का संचालन शुरू हो जाएगा। मुख्य कार्यालय दिबियापुर उपडाकघर में ही बनाया गया है।
विज्ञापन


दिबियापुर डाकघर के पोस्ट मास्टर अखिलेश अवस्थी ने बताया कि पेमेंट बैंक के तहत एक लाख रुपये का सेविंग अकाउंट खुलवाया जा सकेगा। 25 हजार रुपये तक की जमा राशि पर 4.5 फीसदी एवं 50 हजार रुपये तक की जमा राशि पर 5 फीसदी एवं 50 हजार से एक लाख तक की जमा राशि पर 5.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। बताया कि देश के अन्य बैंक अपने एटीएम कार्ड एवं इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा के लिए चार्ज लेती है। जबकि पोस्ट ऑफिस पेमेंट बैंक से एटीएम लेने पर किसी प्रकार का चार्ज नहीं देना होगा। मोबाइल एलर्ट के लिए भी बैंक कोई चार्ज नहीं लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह से बिना बैंक जाए घर पर ही कर सकेंगे लेन-देन
डाक निरीक्षक योगेश कुमार के अनुसार अभी तक लोगों को रुपये की जमा निकासी के लिए बैंक जाना पड़ता है। लेकिन आईपीपीबी के माध्यम से उपभोक्ता को केवल एक फोन कॉल करनी पड़ेगी। निकासी की रकम फोन पर बताने पर डाक वितरित करने वाला डाक कर्मी उपभोक्ता के घर बताई गई रकम एवं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ पहुंचेगा। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर थंब इंप्रेसन लेकर उपभोक्ता को धनराशि दे दी जाएगी।


175 रुपये प्रतिमाह जमा कर 60 वर्ष बाद पाएं 3 लाख रुपये
 सब डिवीजन दिबियापुर के डाक निरीक्षक योगेश कुमार ने डाक विभाग द्वारा संचालित कई योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने डाक कर्मियों से लोगों को डाक विभाग की लाभकारी स्कीमों के बारे में जानकारी देने के लिए प्रेरित किया। योगेश कुमार के अनुसार ग्रामीण डाक जीवन बीमा के तहत कोई ग्रामीण कम प्रीमियम में सर्वाधिक बोनस प्राप्त कर सकता है। उन्होंने स्कीम के बारे में बताया कि यदि कोई गांव में रहने वाला 19 वर्षीय युवक 175 रुपये प्रतिमाह जमा करता है तो 60 वर्ष की उम्र तक कुल 86 हजार 100 रुपये जमा कर पाएगा। 60 वर्ष की उम्र के बाद उसे 2 लाख 5 हजार रुपये का बोनस आदि मिलाकर कुल 3 लाख रुपए मिलेंगे। यदि इस बीच असामयिक मौत होती है तो एक लाख रुपये बीमा एवं 5 हजार रुपये सालाना बोनस मिलेगा। इस स्कीम में अधिकतम 10 लाख रुपये का बीमा कराया जा सकता है। जबकि नगरीय इलाके में रहने वाले लोगों के लिए पोस्टल लाइफ इश्योरेंस है। इसके तहत पूरी स्कीम ग्रामीण डाक जीवन बीमा की तरह होगी। लेकिन बीच में दुर्घटना होने पर बोनस सालाना 58सौ रुपये मिलेगा। इस योजना में 50 लाख रुपये तक का बीमा कराया जा सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed