फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bullies started construction again on council school land

Auraiya News: परिषदीय स्कूल की जमीन पर दबंगों ने फिर शुरू कराया निर्माण

Thu, 12 Dec 2024 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bullies started construction again on council school land
फफूंद। छह माह पूर्व खाली कराई गई परिषदीय स्कूल की जमीन पर गुरुवार को दबंगों ने फिर कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। पुलिस ने दबंगों को कब्जा करने से रोका। आक्रोशित ग्रामीणों ने राजस्व कर्मी की मिलीभगत से स्कूल की जमीन पर कब्जा किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मामला क्षेत्र के गांव भैंसोल स्थित परिषदीय विद्यालय का है। चहारदीवारी के पास ही स्कूल की जमीन खाली पड़ी है। इस पर गांव के दो लोग पशु बांधकर पक्का निर्माण करना चाहते हैं। ग्रामीण बालकराम अग्निहोत्री, पप्पू, पिंटू, सत्येंद्र, गौरव और ग्राम प्रधान साधना सिंह ने 22 जून को जिलाधिकारी से जमीन कब्जाने की शिकायत की थी।
विज्ञापन

इस पर जिलाधिकारी के आदेश के बाद बिधूना एसडीएम हरीशचंद्र और सीओ अजीतमल राममोहन शर्मा ने राजस्व टीम के साथ मौके पर जाकर जगह की नाप की और कब्जा हटवाया था। गुरुवार की सुबह इन कब्जेदारों ने दोबारा कब्जा कर निर्माण शुरू करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवाया। लेखपाल पंकज पुष्कर ने बताया कि जानकारी हुई है। मौके पर जाकर जांच के बाद कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधान साधना सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर स्कूल की जगह से जून माह में राजस्व विभाग ने अवैध कब्जा हटाया गया था। दोबारा कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed