{"_id":"589b59dc4f1c1ba3203782dd","slug":"brahmin-conference-on-providing-notice-to-bsp","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मण सम्मेलन कराने पर बसपा प्रत्याशी को नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्मण सम्मेलन कराने पर बसपा प्रत्याशी को नोटिस
auraiya,amar ujala beauro
Updated Wed, 08 Feb 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
netaji
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी शिवप्रसाद यादव ने कार्यकर्ता सम्मेलन की अनुमति लेकर ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित करा दिया। इस दौरान जाति विशेष पर टिप्पणी करने की बात भी सामने आईं। मामला संज्ञान में आने के बाद एसडीएम बिधूना ने बसपा प्रत्याशी को नोटिस जारी किया है।
बिधूना के सरस्वती शिशु मंदिर में बुधवार को आयोजित बैठक में पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा ने भाग लिया। इस दौरान ब्राह्मण सभा की बैठक का आयोजन किया गया। इस पर कुछ इलेक्ट्रानिक मीडिया को कवरेज के दौरान रोका भी गया। इसकी खबर सोशल मीडिया पर भी चली।
इसके बाद मामला तूल पकड़ गया। इसकी शिकायत एसडीएम बिधूना बृजकिशोर को मिली। एसडीएम बृजकिशोेर ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन की अनुमति ली गई थी। मगर मामला प्रकाश में आया है कि ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित हुआ। जाति विशेष पर टिप्पणी भी की गई। जो कि आचार संहिता के उलघंन के तहत आता है। एसडीएम बृजकिशोर ने बताया कि बसपा प्रत्याशी शिवप्रसाद यादव को नोटिस जारी किया जा रहा है। अगर नोटिस के सही जबाब नही मिला तो कार्रवाई की जाएगी।