{"_id":"5e5ff1cd8ebc3eeb464f2734","slug":"auriya-news-auraiya-news-knp548609013","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की टूटी बाउंड्रीवाल मिली, बीएसए ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल की टूटी बाउंड्रीवाल मिली, बीएसए ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
औरैया। फफूंद कस्बे के जैतपुर प्राथमिक विद्यालय का बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण किया। विद्यालय की बाउंड्रीवाल टूटी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने ग्राम प्रधान से बाउंड्रीवाल बनवाए जाने के लिए उसे कार्ययोजना में शामिल करने निर्देश दिए। साथ ही अभिभावकों के साथ बैठक कर बच्चों को सरकार की योजनाओं का लाभ लिए जाने की अपील की। बीएसए को विद्यालय में छात्रों की संख्या संतोषजनक मिली।
बीएसए एसपी सिंह ने बुधवार को जैतपुर प्राथमिक विद्यालय के रजिस्टर में छात्र संख्या देखी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सवाल पूछे, जिस पर उन्हें संतोषजनक उत्तर मिले। यहां पर 138 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे।
विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में बीएसए ने अभिभावकों से कहा कि सरकार की ओर से बच्चों के लिए तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चों को स्कूल भेजकर शिक्षा के प्रति जागरूक करें। उन्होंने प्रधानाध्यापक व शिक्षकों को निर्देश दिए कि वह समय से विद्यालय आकर शिक्षण कार्य शुरू करें।