फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Use of nano urea will increase yield and reduce costs.

Auraiya News: नैनो यूरिया के प्रयोग से बढ़ेगी पैदावार, घटेगी लागत

Wed, 30 Sep 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Use of nano urea will increase yield and reduce costs.
औरैया। फसलों की पैदावार बढ़ाने और मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए कृषि विभाग किसानों को नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के इस्तेमाल के लिए जागरूक कर रहा है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, पारंपरिक यूरिया और डीएपी की तुलना में नैनो उर्वरक न केवल अधिक प्रभावी हैं, बल्कि पर्यावरण और भूमि के लिए भी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी दुर्गेश सिंह ने किसानों से अपील की है कि वे फसलों में पारंपरिक यूरिया और डीएपी के स्थान पर नैनो यूरिया और नैनो डीएपी तरल (लिक्विड) का प्रयोग करें। यह फसलों के लिए बेहद फायदेमंद है। इससे लागत में कमी आती है और पैदावार बढ़ती है नैनो उर्वरकों का छिड़काव पत्तियों पर सीधे होने के कारण पौधे इसे तेजी से अवशोषित करते हैं, जिससे फसल की गुणवत्ता और पैदावार दोनों में सुधार होता है। इसके अलावा, नैनो यूरिया की एक बोतल पारंपरिक यूरिया की एक बोरी के बराबर काम करती है, जिससे परिवहन और भंडारण की समस्या से भी मुक्ति मिलती है। विभाग की ओर से जिले के विभिन्न ब्लॉकों में शिविर आयोजित कर किसानों को इसके उपयोग की सही विधि भी बताई जा रही है। कृषि अधिकारी ने बताया कि बीज भंडार केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में नैनो यूरिया व डीएपी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed