{"_id":"5e5ff11c8ebc3ef4113bd70f","slug":"auriya-news-auraiya-news-knp548608494","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरूआत में 40 से 45 गेहुं खरीद केंद्र संचालित होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरूआत में 40 से 45 गेहुं खरीद केंद्र संचालित होने की उम्मीद
विज्ञापन
औरैया। एक अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं खरीद की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस सप्ताह खरीद केंद्रों का निर्धारण कर दिया जाएगा। शुरूआती दौर में 45 से 50 खरीद केंद्रों के खुलने की उम्मीद जताई जा रही है। किसानों के रजिस्ट्रेशन कराए जाने के लिए क्रय केंद्र प्रभारी अभी से तैयारी करने लगे हैं।
धान खरीद पूरी होने के बाद अब जनपद में एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू होने जा रही है। गेहूं खरीद के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए शासन की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
वर्ष 2019-20 में 95 खरीद केंद्र खोले गए थे। इस बार शुरूआती दौर में 40 से 45 केंद्र खुलने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है। बाद में और केंद्र संचालित किए जाएंगे। बीते साल 10,150 किसानों ने अपना गेहूं बेचा था। पीएफएमएस से भुगतान किया जाएगा। इसके लिए किसानों का रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। कल (छह मार्च) खरीद केंद्र निर्धारण किए जाने को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक होगी। इसमें गेहूं खरीद की तैयारियों को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी। साथ खरीद केंद्र प्रभारियों से अधिक से अधिक में किसानों का रजिस्ट्रेशन कराए जाने पर जोर दिया जाएगा। खरीद केंद्र प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में किसानों से संपर्क कर उन्हें रजिस्ट्रेशन कराए जाने के लिए प्रेरित करेंगे। डिप्टी एआरएमओ सुधांशु शेखर चौबे ने बताया कि गेहूं खरीद की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। साथ ही खरीद केंद्र प्रभारियों को अभी से ही किसानों से संपर्क किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।