फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya's delicacies to be showcased at the international trade show.

Auraiya News: इंटरनेशनल ट्रेड शो में सजेंगे औरैया के व्यंजन

Sat, 18 Jul 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 18 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Auraiya's delicacies to be showcased at the international trade show.
औरैया। जनपद के पारंपरिक व्यंजनों और उत्पादों जैसे शुद्ध देसी घी, दूध की मिठाई, बालूशाही व शुद्ध गुड़ से बने उत्पादों को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। इसके लिए सितंबर में ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोजीशन मार्ट में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में व्यंजन सजाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसमें पहली बार एक जनपद एक व्यंजन के तहत चयनित उद्यमियों को प्रदर्शनी के लिए स्टॉल व आवागमन का पूरा खर्च सरकार देगी। इसके संवर्धन के लिए जल्द ही उद्यमियों के साथ बैठक कर सुझाव भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन

इस आयोजन को लेकर देशी घी और बालूशाही का उत्पादन करने वाले व्यापारियों को विशेष तौर पर प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिला उद्योग केंद्र की ओर से इसे लेकर व्यापारियों से संपर्क भी किया जा रहा है। योजना के तहत व्यवसाय विस्तार, स्वचालित मशीनें लगाने, पैकेजिंग-लेबलिंग, क्लाउड किचन, कोल्ड चेन और वैन आदि के लिए ऋण की सुविधा दी जाएगी। पात्र लाभार्थियों को परियोजना लागत पर 25 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग दिनेश चंद्र ने बताया कि प्रदेश सरकार विशिष्ट पारंपरिक व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए एक जनपद एक व्यंजन योजना के तहत उद्यमियों को वित्तीय सहायता और वैश्विक मंच प्रदान कर रही है। सितंबर में होने जा रहे इंटरनेशनल ट्रेड शो में जिले की रौनक यही उत्पाद बढ़ाएंगे। पूरे विश्व तक औरैया के स्टॉल अपना संदेश लेकर जाएंगे।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed