फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya News

Auraiya News: बिलराया-पनवाड़ी मार्ग के बहुरेंगे दिन, 71.21 करोड़ से होगा 10 मीटर चौड़ा

Sun, 20 Sep 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 20 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Auraiya News
फोटो -30- जालौन चौराहे के पास सड़क पर हुए गड्ढों के बीच से हिचकोले मारते हुए निकलता आटो। संवाद
औरैया। जिले की प्रमुख व्यापारिक और आवागमन की धुरी कहे जाने वाले बिलराया-पनवाड़ी मार्ग पर जल्द ही राहगीरों को गड्ढों और हिचकोलों से मुक्ति मिलेगी। लंबे समय से खस्ताहाल स्थिति में पड़े जालौन रोड से यमुना पुल तक के मार्ग के नवनिर्माण और चौड़ीकरण का रास्ता पूरी तरह साफ हो चुका है। पीडब्ल्यूडी ने इस परियोजना के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति हासिल कर ली है। हालांकि बारिश के चलते फिलहाल निर्माण कार्य अटका है, लेकिन विभागीय अधिकारियों का दावा है कि बारिश का दौर थमते ही धरातल पर काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जालौन रोड से यमुना पुल और दिबियापुर से ककोर मार्ग जिला मुख्यालय व आसपास के जनपदों को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है। खस्ताहाल सड़क के कारण काफी समय से वाहन चालकों और स्थानीय लोगों में रोष था। इस सड़क के बनने से दर्जनों गांवों के साथ अंतरप्रांतीय आवागमन भी सुलभ हो जाएगा। वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने सड़क को दोनों ओर चौड़ा करने का खाका तैयार किया है।
विज्ञापन

इससे दिबियापुर मार्ग लगभग 10 मीटर चौड़ा हो जाएगा। इससे दो बड़े वाहन बिना किसी रुकावट के एक साथ गुजर सकेंगे। हालांकि इस मार्ग को फोरलेन करने से लेकर कई अन्य प्रस्ताव भी इससे पहले भेजे जा चुके हैं लेकिन वित्तीय स्वीकृति न मिलने की वजह से जिले का यह अहम मार्ग लोगों के लिए परेशानी का सबब बना है। अब चौड़ीकरण के साथ नए सिरे से निर्माण होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
16 किमी लंबे मार्ग की बदलेगी सूरत
यमुना पुल से जालौन चौराहे और दिबियापुर तिराहे से ककोर मुख्यालय तक फैले करीब 16.08 किमी लंबे इस मार्ग की हालत काफी समय से जर्जर थी। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती थीं और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। सरकार की ओर से इस पूरे पैच के कायाकल्प के लिए 71.21 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। बजट मिलने के बाद टेंडर और अन्य विभागीय औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।
----
दोनों ओर बढ़ेगी चौड़ाई, सुगम होगा यातायात
परियोजना के तहत न केवल सड़क की नई परत बिछाई जाएगी, बल्कि मार्ग का चौड़ीकरण भी किया जाएगा। योजना के अनुसार सड़क के दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। इस विस्तार के बाद दिबियापुर मार्ग की कुल चौड़ाई सात मीटर से बढ़कर करीब 10 मीटर हो जाएगी। चौड़ाई बढ़ने से न सिर्फ बड़े और भारी वाहनों का निकलना आसान होगा, बल्कि आए दिन लगने वाले जाम से भी शहरवासियों को निजात मिलेगी।

---
मार्ग के निर्माण और चौड़ीकरण के लिए 71.21 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। विभागीय प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। बारिश थमने का इंतजार किया जा रहा है। मानसून ढलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
-अमर सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed