फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya,khiladhi,sport

सम्राट वॉलीबाल क्लब ने जीता फाइनल मैच

Tue, 23 Nov 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
auraiya,khiladhi,sport
दिबियापुर (औरैया)। रामगढ़ स्थित शिवाजी स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय तहसील स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा प्रतियोगिता का सोमवार देर शाम समापन हुआ। अंतिम दिन कई प्रतियोगिता हुई। जिसमें ओपन बालक वर्ग में वॉलीबाल का फाइनल मैच सम्राट वॉलीबाल क्लब की टीम ने जीता।
विज्ञापन

ओपन बालक वर्ग में वॉलीबाल का फाइनल मैच सम्राट वॉलीबाल क्लब शंकरपुर व बिधूना के बीच खेला गया। शंकरपुर की टीम ने बिधूना को आसानी से हराकर मैच जीत लिया। बिधूना की टीम उपविजेता रही। सब जूनियर कबड्डी बालक वर्ग में पुर्वा फकीरे व रामगढ़ के बीच खेला गया। इसमें 24-13 अंकों से फकीरे पुर्वा टीम विजेता और रामगढ़ उपविजेता रही। सब जूनियर बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, लंबी कूद में प्रथम स्थान पाकर नमन कुमार ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में अजय ने दूसरा स्थान, रिंकू ने तीसरा स्थान, 200 मीटर दौड़ में नमन ने पहला स्थान, मनीष ने दूसरा स्थान, शिवम ने तीसरा स्थान पाया। लंबी कूद में नमन ने पहला, अजय ने दूसरा, वाजिद अली ने तीसरा स्थान पाया। सब जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में अंजली ने पहला, अनन्या ने दूसरा, नंदनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में रामवीर ने पहला, आदित्य ने दूसरा, अभि सिंह ने तीसरा। 400 मीटर दौड़ में रामवीर ने पहला, अभि सिंह ने दूसरा, रूपेंद्र सिंह ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपन बालक वर्ग में उत्तम ने पहला, अनिरुद्ध ने दूसरा, अंकित ने तीसरा स्थान पर पाया। लंबी कूद में उत्तम ने पहला, अनिरुद्ध ने दूसरा, अंकित ने तीसरा और ओपन बालिका वर्ग में 400 मीटर दौड़ में मधु ने पहला, दीप्ति ने दूसरा, करिश्मा ने तीसरा स्थान पाया। जबकि लंबी कूद में मधु ने पहला, करिश्मा ने दूसरा स्थान, सब जूनियर 400 मीटर दौड़ में अंजली शाक्य ने पहला, कुमकुम ने दूसरा, निहारिका शाक्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका व्यायाम शिक्षक श्याम प्रकाश गुप्ता, मोहित यादव , मुकुल यादव, अमित पाल ने निभाई। संचालन प्रशांत अवस्थी, प्रेम सिंह राजपूत ने किया। रचना गुप्ता, आलोक राठौर, अमित राव, नरेंद्र प्रताप सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह चौहान, गौरव यादव, हरचंदपुर चौकी इंचार्ज संतोष कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed