फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ariyaari's Shivani Kumari will be seen in Bigg Boss

Auraiya News: बिग बॉस में नजर आएंगी अरियारी की शिवानी कुमारी

Fri, 21 Jun 2024 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Ariyaari's Shivani Kumari will be seen in Bigg Boss
औरैया। सहार ब्लाॅक के गांव अरियारी निवासी शिवानी अब अपनी काबिलियत के बल पर बिग बॉस पर नजर आ रही हैं। बिग बॉस के प्रोमो में शिवानी कुमारी खास अंदाज में दिखाई दे रही है। टिक टॉक में वीडियो बनाकर फेमस हुई ने देहाती स्टाइल में वीडियो बनाए। आज वह युवाओं की रोल मॉडल बन गई हैं।
विज्ञापन


शिवानी के बिग बॉस में आने से गांव के अलावा पूरे जिले में खुशी का माहौल है। शिवानी से पहले औरैया की सीमा परिहार भी बिग बॉस में प्रतिभाग कर चुकी है। शिवानी कुमारी 23 साल की है। 2019 में शिवानी ने गांव के एक लोगों के मोबाइल में टिकटॉक वीडियो बनाना सीखा तो शौक लगा। घर में किल्लत थी तो मोबाइल लेने की जिद की। घर में मां रूठ गई, लेकिन किसी तरह परिजनों ने मोबाइल दिलाया।
विज्ञापन


शिवानी वीडियो बनाने लगी, लेकिन व्यूज नहीं आ रहे थे। अचानक ही एक वीडियो में शिवानी ने देहाती स्टाइल में फ्रेंड की जगह फ्रेंडा बोलकर वीडियो बनाया तो वह वीडियो एक मिलियन पार चल गया। इसके बाद टिक टॉक में शिवानी फेमस हो गईं। टिकटॉक बंद हुआ तो शिवानी ने यू ट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज बनाया और वीडियो बनाना जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे शिवानी के यू ट्यूब पर 2.7 मिलियन और इंस्टाग्राम में चार मिलियन सब्सक्राइबर हो गए। घर की आर्थिक स्थिति सुधरी साथ ही वह युवाओं की रोल मॉडल बन गई। आज रात घड़ी में नौ बजते ही ''''''''बिग बॉस ओटीटी'''''''' की शुरुआत हो जाएगी। इस बार सलमान खान की जगह अनिल कपूर बिग बॉस को होस्ट करते हुए दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed