फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Appointment of senior resident in dental department

Auraiya News: डेंटल विभाग में सीनियर रेजीडेंट की तैनाती

Sat, 29 Jun 2024 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Appointment of senior resident in dental department
औरैया। चिचौली स्थित मेडिकल कॉलेज में शनिवार को दंत चिकित्सा विभाग में सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर ने तैनाती ली। एक सप्ताह पूर्व हुए इंटरव्यू व अन्य प्रक्रिया पूरी करने के बाद सीनियर रेजीडेंट चिकित्सक की तैनाती पूरी हो गई है। वहीं अभी भी अन्य विभागों में रिक्त पदों को भरने की कवायद भी चल रही है।
विज्ञापन

चिचौली स्थित मेडिकल कॉलेज में 23 विभागों की ओपीडी को पूरी तरह से सक्रिय किया जाना है। इसके लिए लगातार सीनियर रेजीडेंट व असिस्टेंट डॉक्टरों की तैनाती की जा रही है। इस कड़ी में शनिवार को डॉ. फौजिया खान ने डेंटल विभाग में सीनियर रेजीडेंट पद संभाला। इस मौके पर प्राचार्य से लेकर अन्य चिकित्सा शिक्षक मौजूद रहे। शासन स्तर से लगातार मेडिकल कॉलेज के संचालन को लेकर रही बची कोर कसर की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन के अनुसार 10 जुलाई तक जरूरी सभी रिक्त पदों को भर दिया जाएगा। सोमवार व मंगलवार तक आर्थोपेडिक्स व गायनिक विभाग में भी दो असिस्टेंट चिकित्सा शिक्षकों की तैनाती की जानी है। इसके बाद यह विभाग भी पूरी तरह से एक्टिव हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के कुल 23 विभागों में फिलहाल 18 की ओपीडी पूरी तरह से शुरू हो गई है। दंत चिकित्सा विभाग के लिए उपकरण जुटाने के लिए भी शासन को पत्राचार किया गया है। इसमें मरीज के लिए जरूरी चेयर व डॉक्टर के लिए जरूरी उपकरणों को मंगवाते हुए उपचार सुविधा को प्रभावी किया जाएगा।

----------------------------
वर्जन
डेंटल विभाग में सीनियर रेजीडेंट पद पर डॉ. फौजिया खान की तैनाती हुई है। इंटरव्यू चल रहे है। जल्द ही अन्य विभागों में रिक्त पदों को भर लिया जाएगा। सभी 23 विभागों की ओपीडी को जल्द व्यवस्थित ढंग से शुरू कराया जाएगा।
-डॉ. धर्मेंद्र कुमार, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed