फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Angry husband hangs himself after wife refuses to mortgage his jewellery

Auraiya News: पत्नी के जेवर गिरवी न रखने से नाराज पति ने लगाया फंदा

Thu, 11 Dec 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 11 Dec 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Angry husband hangs himself after wife refuses to mortgage his jewellery
फोटो-01-अखिलेश की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन - फोटो : गौरीगंज के पचेहरी ​स्थित मॉडल स्कूल में परीक्षा देते बच्चे।
बिधूना। पत्नी के जेवर गिरवी न रखने से नाराज पति ने बुधवार सुबह रठगांव में खेत पर फंदे से लटक कर जान दे दी। आसपास काम कर रहे किसानों ने घटना की जानकारी परिजन और पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में पति-पत्नी के बीच जेवर गिरवी रखे जाने को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। कोतवाली के गांव रौनाह निवासी अखिलेश पाल (40) का शव बुधवार सुबह करीब सात बजे पास के रठगांव में खेत में पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला।
विज्ञापन

वहां काम कर रहे किसानों की नजर उस पर पड़ी तो वे सन्न रह गए। उनकी सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। बदनपुर चौकी प्रभारी अलकेश कुमार ने जांच के बाद शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में मृतक के भाई विमलेश ने बताया कि पति-पत्नी के बीच आए दिन कलह होती थी। पुलिस के अनुसार अखिलेश मकान का निर्माण करा रहा था। इसमें रुपये कम पड़ने पर उसने पत्नी से कान के कुंडल गिरवी रखने को कहा, पर पत्नी ने मना कर दिया।
इससे नाराज होकर मंगलवार को वह घर से निकल गया था। जब वापस नहीं आया तो परिजन ने खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। मृतक के तीन बेटे अंश, सक्षम व शिवांग हैं। पत्नी उषा का रो-रोकर बुरा हाल है।

कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि पत्नी के कुंडल गिरवी रखने से मना करने की बात सामने आई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-01-अखिलेश की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन

फोटो-01-अखिलेश की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन- फोटो : गौरीगंज के पचेहरी स्थित मॉडल स्कूल में परीक्षा देते बच्चे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed