{"_id":"697ceb4ba9feded8220b2174","slug":"ajab-singh-had-fled-to-his-in-laws-house-in-kannauj-after-protests-in-auraiya-auraiya-news-c-211-1-aur1009-138743-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: औरैया में विरोध के बाद ससुराल कन्नौज भाग गया था अजब सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: औरैया में विरोध के बाद ससुराल कन्नौज भाग गया था अजब सिंह
Fri, 30 Jan 2026 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
औरैया। कन्नौज पुलिस ने धर्मांतरण के आरोप में अजब सिंह पकड़ा है। वह शातिर किस्म का है और औरैया में विरोध होने के बाद अपनी ससुराल कन्नौज भाग गया था और वहां से अपनी जड़ें जमाने की कोशिश कर रहा था।
ग्रामीणों के अनुसार आरोपी अजब सिंह सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव समरथपुर में रहता था। वह यहां शटरिंग का काम करता था, लेकिन इसकी आड़ में वह संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। करीब पांच साल पहले मोहल्ले के लोगों ने उसके घर में हो रहीं संदिग्ध गतिविधियों को भांप लिया था और कड़ा विरोध दर्ज कराया था। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए वह औरैया छोड़कर कन्नौज अपनी ससुराल चला गया था।
अजब सिंह इटावा स्थित थाना बकेवर क्षेत्र के गांव नगला मुलू का मूल निवासी है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 20 साल पहले अजब सिंह के पिता एक पादरी के संपर्क में आए थे। इसके बाद उन्होंने गांव में ही चर्च का निर्माण करवा दिया था। तभी से यह परिवार धर्मांतरण की गतिविधियों से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
आरोपी पर कन्नौज पुलिस काफी समय से नजर बनाए थी। औरैया में दाल न गलने के बाद उसने कन्नौज में धर्मांतरण का जाल बिछाना शुरू किया था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसे इस काम के लिए फंडिंग कहां से मिल रही थी और उसके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।