फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   agriculture

उन्नति विधि अपना आय दोगुनी करने पर जोर

Fri, 17 Jan 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
agriculture
औरैया। कृषि विभाग द्वारा सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के तहत सांसद आदर्श सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत क्योंटरा में एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नति विधि व सहफसलीय खेती कर आय दोगुनी करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

ग्राम क्योंटरा में आयोजित एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण शिविर में विषय वस्तु विशेषज्ञ ने जैविक खेती के तहत बीजामृत, जीवामृत, घनीजीवामृत, जैविक कीटनाशी, नीमाश्त्र, ब्रहास्त्र आदि को तैयार करने की विधि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र परवाहा के कृषि वैज्ञानिक डा.संदीप सिंह ने मौसम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

वरिष्ठ वैज्ञानिक डा.अनंत कुमार ने कहा कि मौसम की खराबी के चलते दलहन, तिलहन की फसलों में रोग लगने की संभावनाएं प्रबल हैं। उन्होंने किसानों से फसलों के बचाव के लिए कृषि रक्षा रसायन के प्रयोग संस्तुति मात्रा में करने पर बल दिया। जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार ने कृषि निवेश, कृषि रक्षा रसायन की उपलब्धता, किसान क्रेडिट कार्ड व प्रधानमंत्री फसल बीमा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि विजय कुमार ने कृषि विभाग से संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। कहा कि किसान वैज्ञानिक ढंग से खेती करके व कृषि विविधीकरण अपनाकर अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती छोड़कर सहफसलीय खेती, सब्जी की खेती, पशुपालन, मुर्गी पालन व मछली पालन करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed