फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Agra-Lucknow Intercity Gomti and operational

गोमती व आगरा- लखनऊ इंटरसिटी का संचालन शुरू

Fri, 09 Dec 2016 11:40 PM IST
औरैया
औरैया Updated Fri, 09 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Agra-Lucknow Intercity Gomti and operational
कई ट्रेनें लेट - फोटो : अमर उजाला
कानपुर लखनऊ के बीच मेगा ब्लाक के चलते 11 नवंबर से बंद हुई गोमती एक्सप्रेस व आगरा -लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस शुरू होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है।  हालांकि आज दूसरे दिन ही गोमती एक्सप्रेस रद्द रही।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन फफूंद के स्टेशन अधीक्षक आरसी त्रिपाठी के अनुसार आठ दिसंबर से 12179/12180 आगरा- लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस व  12419/12420 गोमती एक्सप्रेस दोबारा रूट पर आ गई हैं। गुरुवार से दोबारा शुरू हुईं दोनों ट्रेनें कई घंटे देरी से फफूंद रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। गुरुवार को अप गोमती पूर्वान्ह11 बजे फफूंद से गई। वहीं डाउन गोमती एक्सप्रेस शुक्रवार को तड़के करीब चार बजे फफूंद से गई। यही हाल आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस का रहा। शुक्रवार को डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह के स्थान पर शाम छह बजे गई। आगरा की ओर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के पौने चार घंटे देरी से फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंचने की सूचना दी गई। दोनों ट्रेनों के बंद होने से  लखनऊ रूट पर चलने वाले यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इधर, 13007 तूफान एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे, 12311 कालका मेल साढ़े सात घंटे, 15483 महानंदा एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे देरी से फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंचने की सूचना दी गई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed