फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   After the wheat, the 'king' of mustard seed

गेहूं के बाद सरसों की पैदावार का ‘बादशाह’

Mon, 09 Apr 2018 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Mon, 09 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
After the wheat, the 'king' of mustard seed
खलिहान में खड़े उन्नतशील किसान मुलायम सिंह - फोटो : amarujala

औरैया। सरकार की किसानों की आय दोगुनी करने की मंशा मूर्त रूप लेती दिख रही है। जिले के किसान तकनीकी विधि से खेती कर बेहतर उत्पादन ले रहे हैं। ब्लॉक भाग्यनगर के ग्राम तैयबपुर पतरा के एक किसान ने एक हेक्टेयर में 42 क्विंटल सरसों की पैदावार कर सभी आश्चर्यचकित कर दिया है।

विज्ञापन


ब्लॉक भाग्यनगर के ग्राम तैयबपुर पतरा किसान मुलायम सिंह ने एक हेक्टेयर में 6675 रुपये की लागत लगाकर 42 कुंतल सरसों की पैदावार की है। जिसकी कीमत बाजार में एक लाख 70 हजार रुपये है। किसान मुलायम सिंह ने बताया कि इस वर्ष उन्होंने सरसों का बीज 45 एस 42 पायनियर इस्तेमाल कर कम लागत और बिना पानी के अच्छी फसल तैयार की है। उनका यह भी कहना है कि खेत बंबे के बगल में स्थित है। इसके चलते नमी व मौसम दुरुस्त रहने के कारण पानी लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। उनका कहना है कि उनकी सोच है कि कम लागत में ज्यादा मुनाफा किस तरह से लिया जाए, यही प्रयास रहता है।
विज्ञापन


पहले भी हो चुके हैं सम्मानित
ब्लॉक भाग्यनगर के दो बार प्रधान रह चुके मुलायम सिंह उन्नतशील किसान हैं। इस समय उनकी बहू ममता देवी गांव की प्रधान है। वह अपना पूरा समय खेती किसानी में लगा रहे हैं। वर्ष 2016 में जिसे में सबसे ज्यादा एक हेक्टेयर में 55 क्विंटल गेहूं की पैदावार की थी। इसके लिए तत्कालीन डीएम के बालाजी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलायम सिंह एक उन्नतशील किसान हैं। पहले भी बेहतर उत्पादन कर सम्मानित हो चुके हैं। हालांकि उनका कहना है कि क्राप कटिंग के समय उनके द्वारा विभाग को इस तरह की कोई सूचना उनके द्वारा नहीं दी गई।
          - आवेश कुमार,  जिला कृषि अधिकारी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed