फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   D.El.Ed. semester and back-paper exams to begin on the 12th.

Auraiya News: 12 से शुरू होंगी डीएलएड की सेमेस्टर व बैक पेपर परीक्षाएं

Sun, 11 Oct 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
D.El.Ed. semester and back-paper exams to begin on the 12th.
औरैया। डीएलएड के द्वितीय सेमेस्टर की बैक और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 12 अक्तूबर से शुरू होगी और 17 अक्तूबर तक चलेगी। परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षक के तौर पर बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा पुलिस सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी।
विज्ञापन

जनपद में डीएलएड के द्वितीय सेमेस्टर की बैक व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के लिए दो केंद्र प्रस्तावित हैं। इस परीक्षा में जीआईसी और जीजीआईसी के परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। शांतिपूर्वक परीक्षा कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सचल दल को नामित कर दिया गया है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था की ड्यूटी के लिए परीक्षा केंद्रों पर पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन

परीक्षा कराने के लिए कक्ष निरीक्षकों के तौर पर बेसिक शिक्षा विभाग के करीब 60 शिक्षक-शिक्षिकाओं की बाह्य कक्ष निरीक्षकों के तौर पर ड्यूटी लगाई गई है। बीएसए संजीव कुमार ने ड्यूटी करने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को गंभीरता के साथ परीक्षा ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, डायट प्राचार्य कपूर सिंह परिहार ने बताया कि परीक्षा 12 अक्तूबर से शुरू हो रही है। यह 17 अक्तूबर तक चलेगी। शांतिपूर्वक परीक्षा कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करा ली गई है। सुरक्षा के लिए केंद्रों के बाहर पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed