फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   After the salute, the dead body of the Inspector was cremated.

Auraiya News: सलामी के बाद दरोगा के शव का किया गया अंतिम संस्कार

Fri, 20 Dec 2024 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
After the salute, the dead body of the Inspector was cremated.
दिबियापुर। संभल जिले के बहजोई कोतवाली में तैनात दरोगा की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। शुक्रवार को शव जब उनके पैतृक गांव दिबियापुर थाना क्षेत्र के बले का पुर्वा लाया गया तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। दिबियापुर थाना पुलिस ने गांव पहुंचकर सलामी देने के बाद पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

दिबियापुर थाना के बले का पुर्वा निवासी मनोज कुमार (50) सन् 1994 में पुलिस विभाग में नियुक्त हुए थे। कई जनपदों में उन्होंने सेवाएं दीं। इस समय वह संभल के बहजोई कोतवाली में दरोगा के पद पर तैनात थे। 19 दिसंबर को वह सरकारी काम से प्रयागराज गए थे। वहां से लौटते समय अचानक से सीने में दर्द उठा तो बहजोई सीएचसी लाया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन भी पहुंचे थे। दरोगा के दो बेटे हैं। सूचना पर दिबियापुर थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने फोर्स के साथ पहुंचकर अंतिम सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

चंबा उपायुक्त को ग्राम पंचायत ब्रेही के विभाजन को लेकर आ रही समस्या बारे उपायुक्त को अवगत करवात

चंबा उपायुक्त को ग्राम पंचायत ब्रेही के विभाजन को लेकर आ रही समस्या बारे उपायुक्त को अवगत करवात

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed