फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Advocate's clerk died due to collision with vehicle while riding bicycle

Auraiya News: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार अधिवक्ता के मुंशी की मौत

Sun, 24 Sep 2023 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Advocate's clerk died due to collision with vehicle while riding bicycle
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया।
नाती को साइकिल से घुमाने निकले मुंशी को शनिवार देर शाम नरायनपुर चुंगी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे मुंशी गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने मुंशी को गंभीर हालत में 50 शैया युक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत में मुंशी को कानपुर रेफर कर दिया। जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
शहर के मोहल्ला नरायनपुर द्विवेदी गेस्ट हाउस के पास रहने वाले फूल सिंह राजपूत (56) पुत्र स्व श्याम लाल शनिवार शाम लगभग आठ बजे अपने नाती को साइकिल से घुमाने निकले थे। जैसे ही उनकी साइकिल कोतवाली क्षेत्र में दिबियापुर रोड पर स्थित सुप्रा डिवाइन अस्पताल के सामने पहुंची ही थी। कि तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। किसी अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। घटना के समय नाती साइकिल से लगभग 20 कदम पीछे था। जिससे वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

टक्कर से फूल सिंह सड़क पर गिर गए और साइकिल उनके ऊपर गिरी। इससे साइकिल के ब्रिक का सरिया आंख में घुस गया। टक्कर लगते देख आसपास मौजूद लोग उन्हें लहूलुहान हालत में लेकर 50 शैया युक्त जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने चिंताजनक हालत में फूल सिंह को कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें एंबुलेंस से कानपुर ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed