फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A thief was caught with ten thousand rupees in cash

Auraiya News: दस हजार नकदी समेत एक चोर को दबोचा

Wed, 05 Mar 2025 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 05 Mar 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
A thief was caught with ten thousand rupees in cash
औरैया। बेला पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। कब्जे से 10 हजार की नकदी भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

जनपद मैनपुरी थाना देवर के गांव सकत निवासी रामा देवी पत्नी सुनील बीते एक मार्च को कंचौसी रिश्तेदारी में जाने के लिए बस से बेला पहुंचीं थीं। ऑटो से वह कंचौसी जा रही थी। इसी बीच ऑटो सवार एक युवक ने उनके बैग से जेवर व 10 हजार रुपये पार कर दिए। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन

बुधवार को बेला थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने नीमाहार मोड़ पर दिबियापुर के गांव असेनी निवासी मोहम्मद कासिम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने घटना कबूली। निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए 10 हजार रुपये बरामद किए। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है। ऑटो भी सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed