{"_id":"6ac9426422b0a4f0d405b6fe","slug":"a-five-member-team-will-investigate-the-childbirth-incident-on-the-hospital-stairs-auraiya-news-c-211-1-aur1009-153036-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दंपती पर हमला, पथराव और छेड़खानी में 14 पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दंपती पर हमला, पथराव और छेड़खानी में 14 पर प्राथमिकी
विज्ञापन
अछल्दा। थाना क्षेत्र के एक गांव में दंपती पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पीड़ित महिला ने बताया कि 15 मार्च की सुबह वह पति के साथ खेत से लौट रही थी। आरोप है कि संतोष के घर के सामने पहुंचते ही सचिन और आशीष ने उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर संतोष यादव, सन्नेश यादव, सचिन यादव, साहिल, आशीष यादव, देव यादव, राकेश, रामजी यादव, सुनीता, सपना, सरोज और शशि समेत अन्य आरोपियों ने एकराय होकर गाली-गलौज की।
आरोप है कि संतोष यादव ने पति पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। बाद में आरोपियों ने पीड़िता के घर पर पथराव किया और लाइसेंसी राइफल दिखाकर धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, घटना का वीडियो भी मौजूद है। थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)