{"_id":"6ac9412bcf558998ef00a463","slug":"a-five-member-team-will-investigate-the-childbirth-incident-on-the-hospital-stairs-auraiya-news-c-211-1-akb1003-153038-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अस्पताल की सीढ़ियों पर प्रसव की पांच सदस्यीय टीम करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अस्पताल की सीढ़ियों पर प्रसव की पांच सदस्यीय टीम करेगी जांच
विज्ञापन
औरैया। 50 शैया जिला अस्पताल में एक महिला का सीढ़ियों पर प्रसव होने के मामले में सीएमएस ने जांच के आदेश दिए हैं। इस घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम यह पता लगाएगी कि प्रसव पीड़ा से पहुंची महिला को भर्ती करने के बजाय बाहर जाने के लिए कहा गया था या नहीं।
बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के जमालीपुर गांव निवासी अनीता पत्नी अरविंद सिंह को प्रसव पीड़ा हुई थी। परिजन उन्हें एंबुलेंस से 50 शैया अस्पताल लेकर पहुंचे थे। महिला के भाई कैलाश ने आरोप लगाया कि स्टाफ नर्स ने एक जांच न होने का हवाला देकर अनीता को बाहर जाने को कहा। इसी दौरान अनीता की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। उन्होंने अस्पताल परिसर की सीढ़ियों पर ही बच्ची को जन्म दे दिया। बाद में मां और नवजात को वार्ड में भर्ती कराया गया।
सीएमएस अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम बनाई गई है। यह टीम घटना के सभी पहलुओं की जांच करेगी। किसी कर्मचारी की लापरवाही सामने आने पर उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।