{"_id":"69d01203895b54d65d0c8460","slug":"a-fire-caused-by-a-spark-from-a-harvester-burned-200-bighas-of-wheat-crop-auraiya-news-c-211-1-aur1009-142426-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: हार्वेस्टर की चिंगारी से लगी आग गेहूं की 200 बीघा फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: हार्वेस्टर की चिंगारी से लगी आग गेहूं की 200 बीघा फसल जली
Sat, 04 Apr 2026 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
फोटो-31-गेहूं की फसल में लगी आग से उठतीं लपटें। संवाद
कुदरकोट। कस्बे के गांव काठघोर में हार्वेस्टर की चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। तेज हवा के चलते करीब 200 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जल गई। किसानों ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक उनकी महीनों की मेहनत राख हो चुकी थी।
ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार को खेतों में कंबाइन हार्वेस्टर से कटाई चल रही थी। इसी दौरान हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल ने आग पकड़ ली। तेज हवा के चलते देखते ही देखते आगे फैल गई। इस अग्निकांड में करीब 25 किसानों की फसल पूरी तरह जल गई।
आग लगने की सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बाल्टी, पाइप व अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। इसके बाद भी आग तेजी से आगे बढ़ रही थी। किसानों ने ट्रैक्टर से खेतों की जुताई कर किसी तरह आग को आगे बढ़ने से रोका लेकिन इसके बाद भी करीब 200 बीघा फसल जल गई। आग बुझने के बाद दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची और आग लगने के पीछे का कारण जानने का प्रयास किया। कुछ ग्रामीण अज्ञात कारणों से आग लगने की बात भी कहते रहे।
विज्ञापन
वहीं, कुछ ने हार्वेस्टर की चिंगारी को कारण बताया। बाद में घटना की जानकारी पुलिस ने तहसील प्रशासन को दी। लेखपाल शिवानी यादव ने मौके पर निरीक्षण कर किसानों से जली फसल की जानकारी जुटाई। उन्होंने कहा कि किसान तहसील आकर भी जानकारी दे सकते हैं। किसानों का कहना है कि उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।