{"_id":"75591","slug":"Auraiya-75591-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक का फूल मालाओं से स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक का फूल मालाओं से स्वागत
Auraiya
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
औरैया। कानपुर के जनरलगंज विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सलिल विश्नोई का शनिवार को यहां अपने गृह जनपद आने पर मदारदरवाजा स्थित दुर्गा मंदिर पर आयोजित समारोह में फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि औद्योगिक नगरी के रूप में देश व प्रदेश में अलग पहचान रखने वाला औरैया जिला अब अपनी पहचान खो चुका है। इसकी वजह अब तक प्रदेश में सत्तारुढ़ रही बसपा व सपा सरकारें रही हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उभरकर सामने आएगी। इस निकाय चुनाव में उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने का अवसर मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में बिजली की समस्या को लेकर हाहाकार मचा है। पर्याप्त बिजली न मिलने से तमाम उद्योग धंधे बंद हो चुके है। उन्होंने कहा कि औरैया घी और अनाज की मंडियों के कारण चर्चित रहा है। औरैया जनपद से घी व अनाज बंगाल, बिहार आदि राज्यों में जाता था। लेकिन प्रदेश की सपा व बसपा सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैए के चलते जिले की हालत बदत्तर हो चुकी है। इस मौके पर रमेश दिवाकर, श्रीराम मिश्रा, रामजी दिवाकर, राम स्वरुप दीक्षित, रामबिहारी शुक्ला, दिनेश मिश्रा, अमरचंद्र राठौर, शिवपाल सिंह, आदित्य चतुर्वेदी, रमेश चंद्र पुरवार, विजय सिंह कुशवाहा, सर्वेश पोरवाल, राकेश तिवारी, श्रीभगवान गुप्ता, राजेंद्र, रविंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।