{"_id":"32-202735","slug":"Auraiya-202735-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Auraiya
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
अजीमतल। कस्बे के मोहल्ला गांधीनगर स्थित आरएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता में अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्राइमरी वर्ग में सुंहानी, अनामिका, तथा जूनियर वर्ग में आस्था, मुस्कान, अंजली, शिवांगी, अपूर्वा और सीनियर वर्ग में प्रिया, प्रज्ञा, प्रगति, आरती समीक्षा आदि छात्राआें ने प्रतिभाग किया।
फफूंद प्रतिनिधि के अनुसार- कसबा स्थित एक्सिस इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान कक्षा 4 के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम, कक्षा 3 व 6 के बच्चों ने क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य दीपक दीक्षित ने कहा प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों के अंदर प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है। उन्होंने बच्चों से भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक संख्या में सहभाग करने की अपील की। इस मौके पर निशांत मिश्रा, अंकित दीक्षित, रिषभ गुप्ता, अभिषेक, मीनाक्षी, निधि, प्रियंका, कंचन, भावना और आशिया आदि मौजूद रहे।