{"_id":"32-106480","slug":"Auraiya-106480-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट और गाइड ने दिखाए करतब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट और गाइड ने दिखाए करतब
Auraiya
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
औरैया। स्थानीय बुद्धमती इंटर कालेज में शनिवार को जनपद स्तरीय स्काउट गाइड रैली निकाली गई। सिकंदरा के बसपा विधायक इंद्रपाल सिंह पाल ने रैली का शुभारंभ करते हुए कहा कि छात्रों को अनुशासन का परिपालन करते हुए शिक्षा अर्जित करनी चाहिए।
कहा कि स्काउट गाइड भली भांति प्रशिक्षण प्राप्त करके देश के योग्य नागरिक बनें। मंडलीय स्काउट कमिश्नर सुरेंद्र प्रकाश पाठक ने स्काउट गाइड के संबंध में बताया। स्काउट रैली में प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने वर्दी, पूरे दल द्वारा, कलर पार्टी, मार्च पास्ट, दल अभिलेख, पुल निर्माण एवं तंबू निर्माण,प्राथमिक चिकित्सा, कैंप फायर, शारीरिक प्रदर्शन, साहसिक क्रियाकलाप, खुले स्थान में बिना बर्तन पूरे दल का भोजन बनाना आदि का शानदार प्रदर्शन किया। दर्शक अनोखे करतब देखकर दांतों तले उंगुली दबाकर रह गए। कार्यक्रम में राजकीय बालिका इंटर कालेज, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मधूपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रैतियापुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोहना, किसान इंटर कालेज भाग्यनगर एवं बुद्धमती इंटर कालेज औरैया की टीमों ने कला का प्रदर्शन कर दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। केवलानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज नवीमोहन बेल्हूपुर की टीम ने आग के गोलों से निकलने का हैरतअंगेज प्रदर्शन कर वाहवाही लूटी। यह कार्यक्रम राहुल यादव के निर्देशन में प्रस्तुत किया गया।
समारोह में पूर्व पालिका अध्यक्ष धर्मेश दुबे एडवोकेट, डा. अरविंद शुक्ला, मनीष मिश्रा, शिवप्रताप सिंह, उमाकांत दीक्षित, प्रधानाचार्य आंजनेय सहाय अवस्थी, सुशीला तिवारी, लता श्रीवास्तव, प्रभा मिश्रा, उपेंद्र मिश्रा, कृपाराम, नेम सिंह, मो जाफर सिद्दीकी, फरमान, प्रेमनारायण, जावेद, सत्यम दीक्षित, अंकुर दीक्षित, अशोक अवस्थी, वीके वर्मा एवं प्रबंधक शिवकांत दीक्षित ने प्रमुख रूप से भाग लिया।