फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   बिना हेलमेट स्कूल में प्रवेश करे वर्जित: एडीएम

बिना हेलमेट स्कूल में प्रवेश करे वर्जित: एडीएम

Tue, 11 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
बिना हेलमेट स्कूल में प्रवेश करे वर्जित: एडीएम

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उरई (जालौन)। अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्कूल प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों के साथ स्कूल वाहनों के संचालन के संबंध में कलक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक हुई। इसमें निर्देश दिए कि विद्यालय प्रबंधक अपने-अपने विद्यालयों में ट्रांसपोर्ट इंचार्ज को स्कूलों में संचालित वाहनों के प्रपत्रों की जांच एवं समय पर निरीक्षण कराने की जिम्मेदारी दें।


उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन यह सुनिश्चित करे कि स्कूलों में बिना लाइसेंस व बिना हेलमेट के दो वाहन लेकर आने वाले छात्रों का प्रवेश वर्जित हो और साथ ही उनके अभिभावकों को भी सूचित करें। स्कूली बसों की स्वास्थ्य की जांच एवं पंजीयन के संबंध न्यायालय के दिए गए निर्देशों का अनुपालन किया जाए अन्यथा विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं इन वाहनों में रखे गए कर्मचारियों की पूरी जानकारी रखें और उनके लिए उन्हे पहचान पत्र दें, जिससे उनकी पहचान हो सके कि वह किस विद्यालय के ड्राइवर हैं।
विज्ञापन



कोई भी विद्यालय में बिना कागजातों के वाहन पकड़े गए तो वाहन मालिक के साथ स्कूल पर भी कार्रवाई की जाएगी। सभी स्कूल प्रबंधक वाहनों के कागजात विभाग में जमा करा दें, जिससे उनकी जांच में आसानी हो सके। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आशाराम, जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार ओझा, परिवहन अधिकारी धनवीर यादव, सर्वेष कुमार, सोमलता यादव आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



-स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों की बैठक में एडीएम का निर्देश
इनसेट-
अपर जिलाधिकारी आर के सिंह की अध्यक्षता में जिला समन्वयक समिति की बैठक संपन्न हुई। इसमें डेंगू रोग से बचाव व नियंत्रण के संबंध में जुलाई को डेंगू माह के रूप में मनाने के लिए चर्चा हुई। अपर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा से निर्वहन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed