फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   महंगे दामों में यूरिया खरीदेने को मजबूर किसान

महंगे दामों में यूरिया खरीदेने को मजबूर किसान

Wed, 09 Aug 2017 11:55 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
महंगे दामों में यूरिया खरीदेने को मजबूर किसान

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ऊमरी (ब्यूरो)। पिछले दो महीनों से ऊमरी के साधन सहकारी समिति में यूरिया खाद नहीं है। किसानों को निजी दुकानदारों से खाद खरीदनी पड़ रही है। वहीं समिति के सचिव का कहना है कि अब मशीनों में किसानों का अंगूठा लगने के बाद ही खाद मिलेगी। इस प्रक्रिया मेें अभी थोड़ा वक्त लगेगा। जैसे ही मशीनें लग जाएंगी किसानों को आसानी से खाद मिलनी शुरू हो जाएगी।


ऊमरी के सघन सहकारी समिति में पिछले दो महीने से खाद नहीं हैं। इससे किसानों को खरीफ की फसल के लिए बाहर से खाद खरीदनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि किसानों को निर्धारित मूल्य से 50 से 60 रुपये अधिक देने पड़ रहे हैं। बीमा का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। किसान रज्जन सिंह व बच्चा सेंगर का कहना है कि वे सहकारी समिति पहुंचे, जहां उन्हें खाद नहीं मिली।
विज्ञापन



मजबूरी में उन्होंने खाद की बोरियां बाहर से खरीदीं, तब कहीं जाकर वे खेत में खाद डाल सकें। राहुल व अजय पंडित का कहना है कि समिति से यदि बीमा देकर खरीदी जाए तो 347 रुपये की पड़ती है जबकि यही खाद बाहर से लेने पर 400 रुपये प्रति बोरी मिल रही है। किसान देवेंद्र व शत्रुधन का कहना हैं कि बाहर से खाद खरीदने पर बीमा नहीं मिलता जबकि समिति से खरीदने पर बीमा की गारंटी होती है। सहकारी समिति के सचिव श्रीनिवास गुप्ता का कहना है कि अब किसानों को मशीनों पर अंगूठा लगाने के बाद ही खाद दी जाएगी। यह प्रक्रिया भी अभी चल रही है, मशीन भी आ चुकी हैं एक दो दिन में मशीन के चालू होते ही किसानों को खाद का वितरण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पिछले दो महीने से नहीं हैं समिति में यूरिया खाद
-बाहर से खरीदने पर नहीं मिलता बीमा का लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed