फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   546 women cheated of Rs 2.16 lakh

Auraiya News: 546 महिलाओं से 2.16 लाख की ठगी

Sun, 20 Oct 2024 03:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
546 women cheated of Rs 2.16 lakh
औरैया। सिलाई प्रशिक्षण के नाम पर 546 महिलाओं से एक लाख 36 हजार रुपये और एक महिला को कंपनी में सुपरवाइजर बनाने के नाम पर 80 हजार रुपये की ठगी का मामला संज्ञान में आया है। न्यायालय के आदेश पर सदर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर सलोनी निवासी खेतूपुर अजीतमल ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि पांच दिसंबर 2020 को गांव में आयोजित बैठक में गुलरिया निवासी सोनी मौजूद थीं। बैठक में राहुल कुमार ने बताया कि वह ऑल इंडिया वूमेन डेवलपमेंट, सोसाइटी न्यू देहली एक्सपोर्ट कंपनी में फील्ड ऑफीसर के पद पर कार्यरत हैं। सिलाई सेंटर योजना के तहत सेंटर बनवाने का कार्य मिला है। जिसके नाम सेंटर होगा उसे 500 रुपये मिलेगा, प्रति सदस्य को 250 रुपये जमा करना होगा। सदस्यों को सेंटर पर प्रशिक्षण के साथ किट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

बताया कि 200 से अधिक सदस्य बनाने में सहयोग करने वाले को अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि कंपनी देगी। जिस पर गांव में सेंटर बनवाया और सदस्य भी बनवाए। कंपनी के सुपरवाइजर पद पर चयन के लिए उससे 40 हजार रुपये सिक्योरिटी जमा कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नूराबाद में सिलाई सेंटर के लिए 546 सदस्य बनाए गए। इनसे प्रति सदस्य 250 रुपये वसूले गए। राहुल ने एक मार्च 2022 को कंपनी के सुपरवाइजर पर उसकी नियुक्ति की बात कही। पांच मार्च को औरैया में कंपनी के अधिकारी आने की बात कहते हुए 40 हजार रुपये दोबारा देने की बात कही। पांच मार्च को राहुल ने कंपनी के मैनेजर के किसी में व्यस्त होने की बात कही। उसके नाम का परिचय पत्र दिखाकर 40 हजार रुपये फिर लिए। उससे 80 हजार रुपये ठग लिए हैं।

कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर राहुल कुमार निवासी बेला रोड बिधूना के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ितों को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed