फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   41 infected including seven police and two health workers

सात पुलिस व दो स्वास्थ्य कर्मी समेत 41 कोरोना पॉजिटिव

Sun, 16 Jan 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
41 infected including seven police and two health workers
औरैया। कोरोना का संक्रमण तेजी से लोगों को गिरफ्त में लेता जा रहा है। रविवार को 41 और पॉजिटिव मिले। संक्रमितों में सात पुलिसकर्मी व दो स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। इसके साथ जिले में अब संक्रमितों की संख्या 260 हो गई है। संक्रमण बढ़ने के बाद भी लोगों में नियमों के पालन को लेकर संजीदगी नहीं है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि मास्क न लगाने व निर्धारित दूरी के पालन का उल्लंघन होने के कारण संक्रमण तेजी से फैल रहा है। फिलहाल दो हफ्ते लोगों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है। उधर, रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन के बाहर मैजिक सवारी गाड़ी वाले क्षमता से अधिक सवारियां भर रहे हैं। इससे सामाजिक दूरी का नियम टूट रहा है और वाहन में मौजूद लोगों के संक्रमित होने का खतरा भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

फफूंद थाने में तीन, दिबियापुर में दो, अजीतमल व एरवाकटरा थाने में एक-एक, दिबियापुर सीएचसी में दो महिला कर्मी, गेल गांव में आठ केस मिले। वहीं, दिबियापुर एनटीपीसी में दो, शहर के समाधान पुरवा, अरियारी, सहार, बैहन टोला, गढैया मोहाल, कृष्णा नगर, सत्तेश्वर, भियांपुर, नशीराबाद, भैसोल, अछल्दा, तिलक नगर, रूरूकला, दिबियापुर, पिपरौलीशिव, पाता का नगरा, सुरान रोड, एसपी गार्डन, ठठराई मोहल्ला, सैनपुर, बदनपुर व नवीन बस्ती में एक-एक संक्रमित मिला है। एसीएमओ ने बताया कि सभी संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। मरीजों की ऑन कॉल निगरानी स्वास्थ्य टीमें कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव क्योंटरा स्थित मायके आई महिला की बुखार से मौत हो गई। जैतापुर निवासी भाई अमित ने बताया कि बहन अलका (22) पत्नी ऋषि दुबे 15 दिन पहले मायके आई थी। बहनोई नोएडा में प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। अमित ने बताया कि तीन दिन से बहन को बुखार आ रहा था। रविवार दोपहर लगभग दो बजे तबीयत बिगड़ने पर बहन को पुराना नुमाइश मैदान स्थित नर्सिंगहोम में दिखाने ले गया था। यहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल ले जाने के लिए कहा। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed