{"_id":"598b52c64f1c1b192c8b4797","slug":"21502302918-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन की बैंक बंदी से ग्राहकों को होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन की बैंक बंदी से ग्राहकों को होगी परेशानी
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन की बैंक बंदी से होगी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
उरई। अगस्त के दूसरे सप्ताह में लगातार चार दिन की बैंक बंदी से ग्राहकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि बैंककर्मियों में 14 अप्रैल की छुट्टी को लेकर अभी भी असमंजस है।
अगस्त में जहां 12, 13, 14, 15 की लगातार छुट्टी पड़ रही है तो वहीं 25, 26, 2 में भी बैंक बंदी है। इससे व्यापारियों को खासी परेशानी होगी। अगस्त में जहां 12 को माह का दूसरा शनिवार पड़ रहा है तो 13 को रविवार की छुट्टी को लेकर बैंक बंद है। वहीं अगर 14 की जन्माष्टमी की छुट्टी होती है तो 15 को स्वंत्रता दिवस की छुट्टी पड़ रही है। अगर 14 की छुट्टी जोड़ दी जाए तो इस सप्ताह लगातार चार दिन की छुट्टी से ग्राहकों को जूझना पड़ेगा। वहीं अंतिम सप्ताह में 25 को गणेश चतुर्थी को लेकर बैंक बंद है तो वही 26 को चौथा शनिवार को लेकर बैंक बंद है। 27 को रविवार की छुट्टी पड़ रही है। कुल मिलाकर इस माह करीब सात दिन की बैंक बंद है।
भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक रविरंजन वर्मा का कहना है कि 12 व 13 को तो बैंक बंद है, लेकिन 14 की छुट्टी को लेकर अभी कोई शासनादेश नहीं आया है। बैंक बंदी के बाद भी शहर में कैश की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। सभी एटीएमों को छुट्टियों के दिन में सुचारु करने के निर्देश दिए गए हैं। जो एटीएम खराब उन्हें भी दुरुस्त करा दिया गया है। छुट्टी के दिनों में सभी एटीएम से पैसे क ी निकासी ठीक रहेगी।
विज्ञापन
-14 अगस्त की छुट्टी को लेकर बैंक अधिकारियों में असमंजस
-छुट्टियों के दिनों में भी ग्राहकों को नहीं होगी परेशानी