फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   हड़ताल से अब तक एक करोड़ के राजस्व का नुकसान

हड़ताल से अब तक एक करोड़ के राजस्व का नुकसान

Mon, 19 Nov 2018 11:51 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल से अब तक एक करोड़ के राजस्व का नुकसान
उरई। विकास प्राधिकरण के नए नियम के विरोध में रजिस्ट्री कार्यालय के वेंडर व अधिवक्ताओं की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण जहां आम लोगों को प्लाट, मकान खरीदने व बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं रजिस्ट्री कार्यालय में रजिस्ट्री बंद होने से अब तक एक करोड़ के नुकसान का अनुमान है। सोमवार को रजिस्ट्री कार्यालय के अधिवक्ता व वेंडरों ने नए नियम के विरोध में रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। फिर नारेबाजी कर डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया।
विज्ञापन


बता दें कि जिले में विकास प्राधिकरण विनिमित क्षेत्र की महायोजना लागू होने से शुक्रवार से रजिस्ट्री कार्यालय में प्लाटों की रजिस्ट्री बंद है। वहीं महायोजना के लागू होने से अधिवक्ता व वेंडरों ने भी हड़ताल कर दी है। जिससे कार्यालय का कार्य पूरी तरह से प्रभावित है।
विज्ञापन


इससे जहां राजस्व की हानि हो रही है वहीं कार्यालय से जुड़े अधिवक्ता व स्टांप वेंडर भी बेरोजगार हो गए हैं। आक्रोशित अधिवक्ता व वेंडरों ने सोमवार को रजिस्ट्री कार्यालय से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। धरना सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता भरत कुमार मिश्रा (मालू) ने कहा कि महायोजना के नियम में कई विसंगतियां हैं, जिसे धरातल पर लागू करना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक विसंगतियों को दूर नहीं किया जाता है, तक हड़ताल जारी रहेगी। धरने के बाद अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी विकास कश्यप को सौंपा। उन्होंने मांग की, कि आगरा, इलाहाबाद व अन्य शहरों में भी इस आदेश में विसंगति को देखकर हटा दिया गया है। इसी तरह जिले में भी इसे हटा दिया जाए। इस दौरान दीपेंद्र श्रीवास्तव, संतोष पाल, अनुराग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed