{"_id":"b8d38da026683ec3627a0f2c5fffd38e","slug":"14-samples-of-pesticides-packed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 कीटनाशक दवाओं के सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 कीटनाशक दवाओं के सैंपल भरे
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Tue, 22 Dec 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीटनाशक बेचने वाली दुकानों पर मंगलवार को डीडी कृषि की अगुवाई में कृषि विभाग के अधिकारियों ने छापामारी की। इस दौरान लाइसेंस संबंधी कमियों पर कीटनाशक दवाओं के पांच दुकानदारों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया। वहीं टीम ने कृषि रक्षा रसायन के 14 सैंपल भी जमा किए।
उप कृषि निदेशक डा. बनारसी यादव के निर्देशन में छापामार टीम ने अभियान की शुरुआत शहर के गौशाला रोड पर स्थित यूपी एग्रो एजेंसी से की। यहां छापामार टीम ने दुकान से कीटनाशक, फफूंदी नाशक व खरपतवार नाशी रसायनों के नमूने भरे।
जबकि अजीतमल में डीडी कृषि डा. यादव ने राजपूत बीज भंडार पर छापा मारा। यहां दवाओं को मौजूद स्टाक रजिस्टर की पड़ताल के बाद डीडी कृषि के लाइसेंस मांगने पर दुकानदार लाइसेंस न दिखा सका। डीडी कृषि को यही हाल सुरभी बीज भंडार बाबरपुर में मिला। इस पर डीडी कृषि ने दुकानदारों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
भाग्यनगर और सहार ब्लाकों में प्रभारी जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार ने बिना लाइसेंस कीटनाशक बेचने पर शुक्ला खाद भंडार, सहार के बिक्रेता को नोटिस थमाया। कस्बा सहार में ही स्वास्थ्य खाद भंडार के दुकानदार बिक्री लाइसेंस नहीं दिखा सके। इस पर उनको नोटिस दिया गया।
प्रभारी जिला कृषि अधिकारी की ओर से सहार ब्लाक के ग्राम सोंथरा अड्डा में संचालित पाल खाद भंडार के दुकानदार को छापामारी के दौरान बिक्री लाइसेंस का नवीनीकरण न पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया है। कृषि रक्षा रसायन के उत्पादों को चलाए गए छापेमारी अभियान के संबंध में डीडी कृषि डा. यादव ने बताया कि पूरे दिन चलाए गए अभियान के दौरान अजीतमल से तीन, बाबरपुर से तीन, सहार से पांच, दिबियापुर से दो तथा औरैया से एक कीटनाशक दवाओं की दुकान पर छापामारी की गई।
उन्होंने बताया कि इस दौरान छापेमार टीम ने कीटनाशक के तीन, फफूंदीनाशक के तीन तथा खरपतवार नाशी दवाओं के आठ सैंपल संग्रहित किए हैं। डीडी कृषि ने बताया कि एकत्रित किए गए नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।