{"_id":"598b52c44f1c1b912d8b47a4","slug":"101502302916-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक डिवाइडर से टकराई, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक डिवाइडर से टकराई, चालक घायल
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कदौरा (जालौन)। ग्राम शहादतपुर के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हेलमेट न लगाए होने की वजह से उसका सिर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तभी वहां से निकल रही डायल 100 पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचा। जहां उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवपुरा निवासी विक्रम सिंह मंगलवार रात करीब 11 बजे से बाइक से कदौरा से अपने गांव वापस जा रहा था। तभी कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम शहादतपुर के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। जब तक विक्रम बाइक को काबू में कर पाता, डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
बाइक गिरते ही उसका सिर डिवाइडर से टकरा गया। हेलमेट न लगाए होने की वजह से उसके सिर में गंभीर चोट आ गई और वह लहूलुहान हो गया। तभी वहां से गुजर ही डायल 100 कार के सिपाहियों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
-हेलमेट न लगाए होने से सिर में आई चोट