फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   1 died and 182 new corona patient found

कोरोना संक्रमण से महिला की मौत, 182 नये संक्रमित मिले

Wed, 21 Apr 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
1 died and 182 new corona patient found
औरैया। एलटू हॉस्पिटल में भर्ती महिला की बुधवार को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। 182 और संक्रमित मिले हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी ने कोविड कंट्रोल रूम और कोविड केयर सेंटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने संक्रमित मरीजों से भी बात भी की।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना संक्रमण को नियंत्रण में करने के लिए प्रशासनिक अमले के सहयोग से प्रयास किया जा रहा है। बुधवार को कोविड केयर सेंटर में भर्ती गंभीर संक्रमित 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इसके साथ मृतकों की संख्या 61 हो गई है। 21 संक्रमित ठीक हुए हैं। एक्टिव केस 1777 हैं। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 5696 है। संक्रमण पर नियंत्रण के लिए सैंपलों की संख्या बढ़ाई जा रही है। सैफई लैब से 1400 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन

कोविड एलटू अस्पताल में 24 संक्रमित मरीजों को रखा गया है। जिले के बाहर 15 अस्पतालों में 23 गंभीर संक्रमित भर्ती हैं। उधर जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। अभिलेखों की जांच के साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि संक्रमण पर नियंत्रण के हर संभव प्रयास करें। किसी भी मरीज को दिक्कत न हो। शिकायत आने पर संबंधित स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने एल-टू कोविड केयर सेंटर में संक्रमित मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिशिर पुरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed